15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर निर्भया जैसी घटना! कबाड़ी, भिखारी...ऑटो वाला ने पार की...

दिल्ली में फिर निर्भया जैसी घटना! कबाड़ी, भिखारी…ऑटो वाला ने पार की हैवानियत की सारी हदें

Published on

दिल्ली

देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली के ITO इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ है। तीन दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया हैं। बता दें, पीडित युवती ने अपनी नर्सिंग की नौकरी छोड़कर, गरीबों, महिलाओं और हाशिए के समुदायों और समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित किया था। इसी के साथ युवती सोशल वर्क में मास्टर डिग्री होल्डर भी रह चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना 11 अक्टूबर की रात दिल्ली के ITOइलाके की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक ऑटो ड्राइवर और एक कबाड़ी वाला है। फिलहाल, इस समय एम्स के मनोविज्ञान विभाग में पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है।

मामले का खुलासा हुआ
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। जिसके साथ दिल्ली में तीन लोगों ने राजघाट के पास ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये लोग लड़की के साथ गैंग रेप कर के उसे नग्न अवस्‍था में शांति वन के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। खून से लतपथ हाल में लड़की चलते-चलते सराय काले खा तक पहुंची थीं।

युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया
कई बार दुष्कर्म किए जाने से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बता दें, युवती के प्राइवेट अंगों से भी खून बहता रहा था। युवती पैदल चलते-चलते सराय काले खा तक पहुंची, तभी एक नौसेना के अधिकारी ने इस लड़की को देखा। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...