4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'मोदी की गोद में जाकर बैठे नीतीश, PM सबको निगल रहे हैं...',...

‘मोदी की गोद में जाकर बैठे नीतीश, PM सबको निगल रहे हैं…’, पटना की रैली में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Published on

पटना,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना में एक जनसभा को संबोधित किया. खड़गे ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर आंदोलन बिहार से शुरू होता है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि बिहार में लालटेन लेकर गठबंधन वाले मुजरा कर रहे हैं. एक प्रधानमंत्री क्या इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है? पीएम मोदी बताएं आपके शासन के 10 साल में क्या काम हुआ? हम अपने 55 साल का काम गिनवाने को तैयार हैं.

मोदी सबको निगल रहे हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यूं तो पीएम मोदी इस बार आएंगे नहीं, लेकिन अगर वे फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह डिक्टेटर बनकर आएंगे और आपके गुलाम बना कर रखेंगे. अपने संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भूल गए. खड़गे ने कहा कि यहां के एक नेता हैं, मुख्यमंत्री… अरे भाई क्या नाम है उनका, हां नीतीश कुमार. बड़ी-बड़ी बात करते थे कर्पूरी के चेले जॉर्ज के साथी और सोशलिस्ट बनते थे. क्या हुआ, वह नरेंद्र मोदी की गोद में जाकर बैठ गए और मोदी सबको निगल रहे हैं.

चाय बेचने वाला बनकर सहानुभूति नहीं लेना चाहता: कांग्रेस अध्यक्ष
उन्होंने कहा, मैं पीएम मोदी की तरह चाय बेचने वाला बनकर सहानुभूति नहीं लेना चाहता. जो संघर्ष करके आगे आता है वो रोता नहीं है. उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद बाबा साहब ने जो संविधान बनाया उसमें सभी को बराबरी का हक दिया गया. अगर हर किसी को बराबरी का हक दिलाया तो वह कांग्रेस पार्टी ने दिलाया. अब सबको समान अधिकार है 1 वोट 1 वैल्यू का.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां बड़े-बड़े देशों में भी अधिकार नहीं था, वहीं भारत में सभी को जिस दिन यूनिवर्सल एडल्ट फ्रेंचाइजी एक्ट लागू हुआ उस दिन से समान अधिकार मिला. जहां दूसरे देश में महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना पड़ा, अपने वोट के लिए लड़ना पड़ा. फ्रांस में लड़ना पड़ा, ऑस्ट्रेलिया में लड़ना पड़ा, वहीं भारत में पहले ही दिन से महिलाओं को समान अधिकार मिला

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...