10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'भांग पीकर विधानसभा आते हैं नीतीश कुमार, महिलाओं को करते हैं बेइज्जत…',...

‘भांग पीकर विधानसभा आते हैं नीतीश कुमार, महिलाओं को करते हैं बेइज्जत…’, राबड़ी देवी ने लगाया बड़ा आरोप

Published on

पटना,

बिहार विधान परिषद में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच टकराव देखने को मिला. इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी बता दिया.राबड़ी देवी ने विधान परिषद में कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था. इनके पति पद से हट गए थे तो राबड़ी को मुख्यमंत्री बना दिया.

इस पर राष्ट्रीय जनता दल की नेता और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे. क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?

उन्होंने कहा कि नीतीश विधान परिषद में भांग पीकर आते हैं. वह भंगेड़ी हैं. कुछ भी बोलते रहते हैं. सदन में भांग पीकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं. उन्होंने सदन में हमें भी बेइज्जत किया. नीतीश कुमार कहते है कि 2005 में जब उनकी सरकार आई तो महिलाओं ने कपड़े पहनने शुरू किए तो क्या उससे पहले नीतीश कुमार के घर में मां-बहनें निर्वस्त्र रहती थी? आपने मेरा अपमान किया तो मतलब पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है. इसके बाद राजद ने सदन से वॉकआउट कर दिया और बाहर जाकर नारेबाजी करने लगे.

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. अब हम जिनके साथ हैं, अब उनके साथ ही रहेंगे. हम लोग 2005 में आए और लोगों के लिए काम किया. विपक्ष ने कोई काम नहीं किया था. बिहार में अब बहुत काम हुआ है. हमने मुसलमानों के लिए बहुत किया, पहले मुसलमानों का सिर्फ वोट लेते थे. हमने यहां हिंदू और मुसलमान का झगड़ा खत्म करवाया.

राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के गुस्से को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत हो चुके हैं. उन्हें अब त्यागपत्र दे देना चाहिए. पूरा बिहार इस वक्त चिंता कर रहा है कि आखिर सरकार कैसे चल रही है? हम भगवान से कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी स्वस्थ हों.

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सदन में बैठकर तरह-तरह का इशारा करते रहते हैं. राबड़ी देवी बिंदी लगाती हैं तो इशारे से पूछते हैं कि बिंदी क्यों लगाई हो. वो वीडियो भी बाहर आना चाहिए, जिसमें नीतीश कुमार महिलाओं को इशारा करते रहते हैं. नीतीश कुमार के दिन लद गए हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...