8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार अब बिहार चलाने में सक्षम नहीं', तेजस्वी यादव बोले- लोग...

‘नीतीश कुमार अब बिहार चलाने में सक्षम नहीं’, तेजस्वी यादव बोले- लोग उनसे तंग आ चुके

Published on

नई दिल्ली

RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई रोडमैप, लोगों ने उन्हें 20 साल तक मौका दिया लेकिन अब वे उनसे तंग आ चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए, तेजस्वी ने विश्वास जताया कि बिहार के लोग 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए-मुक्त सरकार बनाएंगे।

तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भाजपा में कुछ अंदरूनी मामला रहा होगा तो विस्तार हुआ है। ये आखिरी बार है जब नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं, ये मौका दोबारा नहीं आने वाला है। बिहार की जनता 2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमें मौका मिलेगा।

हम नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं- तेजस्वी
पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब वे बिहार चलाने में सक्षम नहीं, वे थके हुए हैं। उनके पास न विजन है, न रोडमैप है, वे वही पुरानी योजनाएं चला रहे हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 20 साल मौका दिया लेकिन अब जनता कह रही है कि बस बहुत हुआ।”

तेजस्वी यादव बोले- यह मुख्यमंत्री का अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार रहेगा
RJD नेता ने कहा, “यह उनका अधिकार है और वे मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं लेकिन यह मुख्यमंत्री का अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार रहेगा। 2025 में NDA खत्म होने वाली है क्योंकि बिहार की जनता ऊब चुकी है। प्रदेश में 10 सालों में डबल इंजन की सरकार है और अब मुख्यमंत्री बिहार चलाने के योग्य नहीं रह गए हैं। जनता से उनका कोई संपर्क नहीं है, जनसंवाद नहीं है। उनकी विश्वसनीयता लगातार गिर रही है और छवि लगातार खराब होती जा रही है। अब बिहार की जनता भी ‘खटारा’ गाड़ी नहीं चलाना चाहती है बल्कि नई गाड़ी पर सवार होना चाहती है।”

तेजस्वी ने कहा, “यह बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं था बल्कि यह भाजपा के मंत्रिमंडल का विस्तार रहा है। जेडीयू पार्टी को भाजपा के लोग समाप्त करना चाहते हैं उसी दिशा में बड़े-बड़े जदयू नेताओं का केवल तन जदयू में है लेकिन उनका मन और दिमाग भाजपा में है। हालांकि इनका सपना केवल सपना ही रह जाएगा। बिहार में चाहें जदयू हो, भाजपा हो या NDA हो, यह लोग अगले 10 सालों तक वापस नहीं आएंगे।”

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...