4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यराष्ट्रगान के बीच 'हाय-हेलो और नमस्ते' कर घिरे नीतीश कुमार, राबड़ी-तेजस्वी समेत...

राष्ट्रगान के बीच ‘हाय-हेलो और नमस्ते’ कर घिरे नीतीश कुमार, राबड़ी-तेजस्वी समेत पूरा विपक्ष प्रोटेस्ट पर उतरा

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे और राष्ट्रगान बजते वक्त अपने पास में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकना शुरू कर दिए. नीतीश कुमार राष्ट्रगान चलते वक्त कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे. इस दीपक कुमार बहुत असहज भी नजर आ रहे थे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे, लेकिन नीतीश इसके बाद भी दीपक कुमार को लगातार टोक रहे थे.

नीतीश के खिलाफ आलोचनाओं का अंबार
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद नीतीश को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा. विधान परिषद में भारी हंगामे का दौर देखने को मिला और इसके बाद विधान परिषद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.

वहीं, विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पहली बार कार्यवाही को 2:00 बजे तक स्थगित करना पड़ा. विधान परिषद में पोर्टिको के सीडीओ पर राबड़ी देवी और अन्य धरने पर बैठ गए. राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद में कहा नीतीश कुमार का दिमाग खराब है. इस पर विधान परिषद के सभापति ने कहा कि दिमाग खराब है कहना ठीक नहीं है.

‘ऐतिहासिक शर्मनाक लम्हा…’
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दफ्तर वाले सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, “राष्ट्रगान का अपमान सिर्फ नीतीश कुमार ने नहीं किया बल्कि यह अपमान एक ऐसे नेता ने किया है, जो सूबे का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बिहार NDA का शीर्ष नेता भी है. यानी यह अपमान संयुक्त रूप से BJP-JDU और उसके सहयोगी दलों की सहमति के साथ किया गया है.”उन्होंने आगे कहा कि BJP-JDU की वजह से देश के हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सभी वर्गों ने इस ऐतिहासिक शर्मनाक लम्हे को जिया है, ये भी भारत के इतिहास में दर्ज हो चुका है.

‘राष्ट्रगान का सम्मान तो…’
समाजवादी पार्टी के सासंद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान तो देश का सम्मान है. सभी को सम्मान करना चाहिए. लाखों लोगों ने कुर्बानी दी तो देश को तिरंगा और राष्ट्रगान मिला.आरजेडी लीडर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “नीतीश कुमार अचेत हो गए हैं, दुर्भाग्यपूर्ण स्थिती है. वे राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं. नीतीश, सीएम की कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं.

‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं…’
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि कोई राष्ट्रगान का अपमान नहीं हुआ. जंगलराज आरजेडी का मंसूबा धरा रह जाएगा, कहीं कुछ नहीं हुआ. राष्ट्रगान का कोई अपमान नहीं हुआ है. वहीं, जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के माफी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

‘राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान…’
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश ने देखा कि कैसे सीएम ने राष्ट्र गान का अपमान किया. नीतीश कुमार का सम्मान करते है लेकिन राष्ट्र गान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान.तेजस्वी के जवाब में बिहार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार को बिहार की जनता जानती है, सीएम प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं. राष्ट्र गान के बारे में किसी दूसरे से नीतीश कुमार को समझने की जरूरत नहीं है.”

‘लालू बीमार हैं, नीतीश नहीं…’
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रवादी होने के ऊपर परिवारवादी लोग सवाल उठा रहे हैं. नीतीश कुमार स्वतंत्रता सैनानी के बेटे हैं, लालू यादव का किडनी ट्रांस्प्लांट हुआ है, लालू यादव बीमार हैं. नीतीश कुमार बीमार नहीं हैं.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...