10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यअधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार, जानें नियुक्ति पत्र...

अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार, जानें नियुक्ति पत्र बांटते-बांटते ऐसा क्या हो गया

Published on

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने की घटना के बाद चर्चा में आ गए। उन्होंने दो-दो बार कुल 12 सेकंड तक अफसरों के सामने हाथ जोड़कर गुजारिश की। इससे पहले वो अफसरों के सामने हाथ जोड़कर कर अपील करने और पैर पकड़ने तक की बात कह चुके हैं। हाल ही में किसी के माथा में माथा टकराते भी देखे गए थे। इस बार वो नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान हाथ जोड़ते देखे गए। पुलिस बहाली में महिला भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी के सामने मंच पर हाथ जोड़े।

पुलिस में महिला भागीदारी बढ़ाने की अपील
दरअसल, बिहार में नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावे पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया। कुल 1239 नव चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी आलोक राज की तरफ हाथ जोड़कर महिला भागीदारी बढ़ाने की गुजारिश की।

हाथ जोड़कर सीएम नीतीश ने क्या कहा?
हाथ जोड़कर सीएम नीतीश ने कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए। हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल.. अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 प्रतिशत हो जाए। कुल मिलाकर 2 लाख 29 हजार की बहाली हो जाए। आप लोग करिएगा की नहीं करिएगा.. तेजी से करिएगा न? डीजीपी आलोक राज की तरफ देखते हुए कहा कि आप बैठ गए जी! फिर गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार चौधरी से मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से पुलिस और पुलिस अधिकारी की बहाली करिए, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी की नियुक्ति हो जाए।

CM नीतीश को DGP आलोक राज ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां तक अपील कर दी कि जल्दी कर न दीजिएगा.. बोलअ..। इसके सीएम नीतीश ने डीजीपी आलोक राज को इशारे में माइक पर आने को कहा- आइए न यहां पर आकर बताइए कि जल्दी करिएगा कि नहीं करिएगा। सीएम के बुलाने पर फिर डीजीपी आलोक राज अपने सीट पर खड़े होकर माइक पर कहा कि महोदय का जो भी निर्देश दिया जा रहा है.. माननीय मुख्यमंत्री जी का, बिहार पुलिस उस पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगी और सभी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। शीघ्र नियुक्ति, उन्नत प्रशिक्षण और उनकी पोस्टिंग करा कर के उत्कृष्ट कार्य दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद.. जल्दी से इस काम को करिए।

बिहार में अगले साल चुनाव को लेकर नीतीश की तैयारी
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति के कार्यक्रम को पूरा कर लेना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी से हाथ जोड़कर निवेदन किया। उन्होंने कहा कि 6 महीने के भीतर नियुक्तियां की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इससे पुलिसकर्मियों को सुविधा होगी। लोगों को नौकरी मिलेगी और महिलाओं की पुलिस भागीदारी बढ़ेगी। बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर 2025 में होने की उम्मीद है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...