13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार: जो दिमाग में आते हैं, समझ में नहीं, कुछ दिन...

नीतीश कुमार: जो दिमाग में आते हैं, समझ में नहीं, कुछ दिन पहले PM मोदी, अब इंजीनियर के छूने लगे पैर

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में वह अधिकारी के सामने हाथ जोड़ने लगते हैं। दरअसल, जेपी गंगा पथ के गायघाट से कंगन घाट तक के हिस्से के उद्घाटन समारोह में सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों से राघोपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान मंच से सीएम नीतीश कुमार अधिकारी के हाथ-पैर जोड़ने की बात करने लगते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

वीडियो वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि पथ निर्माण विभाग के अधिकारी उनको पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सामने हाथ जोड़ने लगते हैं और कहते हैं कि मैं आपके पैर छू लेता हूं। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारी (आईएएस प्रत्यय अमृत) सीएम नीतीश कुमार को रोकते हैं। यह देखकर मंच पर मौजूद सभी अचंभित रह जाते हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कि किसी चीज की जरूरत है, मेरी बात मानिए, इसी साल तक करवा दीजिए और जब बन जाएगा तो कितना अच्छा होगा। रास्ते में थोड़ी दूर जाकर रुक जाएं, ये ठीक नहीं है।

विनम्रता या उम्र का असर!
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि पहले ये पुल बख्तियारपुर तक बन रहा था। हम उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाकों को पटना से जोड़ने के लिए तमाम पुल बना रहे हैं। इससे लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब सीएम नीतीश कुमार ने किसी अधिकारी के सामने इस तरह से हाथ जोड़े हों। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के सामने हाथ जोड़ने की बात कही थी। इससे पहले नीतीश कुमार का अलग अंदाज भी देखने को मिला था। जून में राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और विजय सिन्हा का सिर आपस में टकराया था।

लोग जब मुस्कुराने लगे
इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग मुस्कुराते हुए नजर आए थे। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा ने एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने के लिए सभी घटक दलों के साथ बैठक की थी। पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी स्पीच खत्म करने के बाद सीधे पीएम मोदी के पास पहुंचे। उन्होंने पहले पीएम मोदी से हाथ मिलाया और बाद में उनके पैर छूने के लिए झुके। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...