16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिबिहार में BJP को नीतीश कुमार का झटका, केजरीवाल ने रावण का...

बिहार में BJP को नीतीश कुमार का झटका, केजरीवाल ने रावण का दिया उदाहरण

Published on

नई दिल्ली

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़ कर आरजेडी के साथ सरकार बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से सहयोगी दल उसका साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने ऐसा कहते हुए रावण के अहंकार का भी उदाहरण दिया।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”बिहार में जो घटनाएं घट रही हैं वह दिखाता है कि भाजपा बहुत अहंकारी होती जा रही है। उसके अहंकार की वजह से जनता भी उससे दुखी होती जा रही है देशभर में और सहयोगी दल भी साथ छोड़ रहे हैं। शिवसेना ने उनका साथ छोड़ दिया। अकाली दल ने साथ छोड़ दिया, जेडीयू ने साथ छोड़ दिया। अहंकार तो रावण का भी नहीं चला था। आप सत्ता में आते हो तो एक चीज सबसे जरूरी होती है कि आपको विनम्र रहना होता है। आपको जनता के सामने हाथ जोड़कर, लोगों के सामने पूरी विनम्रता के साथ काम करना होता है। अहंकार हो जाता है तो आपका पत्तन शुरू हो जाता है।”

मोदी-योगी में शायद झगड़ा: केजरीवाल
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सफर देने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी-योगी में शायद झगड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा, ”मैं भी दंग रह गया था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने खुलकर कहा है ‘फ्री की चीजें नहीं होनी चाहिए’ और योगी जी ने कहा ‘भई हम तो देंगे’। लगता है कुछ लड़ाई-झगड़ा हुआ है। आप उनसे पूछिए, उन्होंने अपने बॉस के खिलाफ क्यों काम किया।”

महिलाओं को 1000 रुपए मासिक मदद का वादा
गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे पहले वह मुफ्त बिजली, सभी युवाओं को रोजगार जैसे वादे भी कर चुके हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...