10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यJDU सांसद के बिगड़े बोल- 'वोट नहीं दिया इसलिए यादव और...

JDU सांसद के बिगड़े बोल- ‘वोट नहीं दिया इसलिए यादव और मुसलमानों का काम नहीं करूंगा’, वीडियो आया सामने

Published on

पटना

सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर जीते तो हैं, लेकिन उनकी जीत बहुत कम वोटों से हुई है। इससे वो थोड़े नाराज़ दिख रहे हैं। अपनी नाराज़गी उन्होंने अपने ही क्षेत्र के वोटरों पर निकाली है। देवेशचंद्र ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए को वोट कम क्यों मिले, इसका कोई कारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूड़ी समाज के आधे से ज्यादा वोट कट गए। क्यों कटे, ये कोई बताए? कहार समाज के भी वोट कटे हैं। कानू समाज को तो वोट मिले, लेकिन कलवार समाज के वोट कट गए। ये वोट तो एनडीए के थे। कुशवाहा समाज के वोट भी अचानक कम हो गए। आखिर ऐसा क्यों हुआ?

कुशवाहा समाज लालू यादव से खुश, 7 टिकट दिए
देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि कुशवाहा समाज लालू यादव से खुश है क्योंकि उन्होंने इस समाज को 7 टिकट दिए। देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि ये तो स्वार्थी होना हुआ। आपके समाज से सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री हैं। उपेंद्र कुशवाहा केंद्र में मंत्री थे। ये आपके समाज के बड़े नेता हैं। जब आपके समाज से 4, 5, 6, 10 उम्मीदवार खड़े होंगे तो सीतामढ़ी में क्या फर्क पड़ेगा? आप उन्हीं से काम करवाएंगे क्या? ये सोच तो गलत है। देवेश चंद्र ठाकुर यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुस्लिम और यादव जाति का नाम लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने बताया कि एक मुस्लिम व्यक्ति उनके पास आया था। वो कोई काम करवाना चाहता था। देवेश चंद्र ठाकुर ने उससे पूछा- ‘लगता है आप पहली बार आये हैं? उसने कहा-‘ हां सर, पहली बार आया हूँ।’ देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा- ‘अभी तो चुनाव हुए हैं। आपने तो लालटेन को वोट दिया होगा।’ उसने कहा, ‘हां सर, वोट दिया था।’ देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा- ‘फिर भी आप मेरे पास आये हैं? आप किस सोच के साथ आये हैं?’ देवेशचंद्र ठाकुर ने आगे कहा- ‘आप पहली बार आये हैं इसलिए मैं आपको कम बोल रहा हूं। वरना मैं किसी को छोड़ता नहीं हूंँ। आप पहली बार आये हैं, चाय पीजिये, मिठाई खाइए। इसके बाद आपको दुआ सलाम करके मैं नमस्कार करूँगा। लेकिन आपका काम नहीं करूँगा।’

पीएम मोदी ने सबको अनाज दिया
देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा- ‘अगर आप तीर का बटन दबाते तो आपको नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता। इसलिए आपने लालटेन का बटन दबाया। तो मैं आपका काम करते हुए लालटेन और लालू जी का चेहरा क्यों देखूं? बताइए, मैं आपका काम कैसे करूं? मैं नहीं कर सकता।’ देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा- ’70 साल की उम्र हो गई। पहली बार मैं ये कह रहा हूँ और मैं ये करूंग भी। मेरे यहाँ सभी यादव मित्रों का स्वागत है। जो मित्र नहीं हैं, पहली बार आ रहे हैं, उन सभी यादव और मुसलमानों का स्वागत है। आइए, चाय पीजिये, मिठाई खाइए। काम के बारे में मत बोलिये। मैं आपका काम नहीं करूँगा।’ देवेश चंद्र ठाकुर ने आगे कहा- ‘मेरे यहाँ अगर किसी समाज का सबसे ज्यादा व्यक्तिगत काम हुआ है तो इसी मुस्लिम और यादव समाज का हुआ है। आप इसलिए हमें वोट नहीं दोगे कि हम बीजेपी से जुड़े हुए हैं? आपको पीएम मोदी का चेहरा दिख रहा है? ये गलत है। पीएम मोदी ने सबको अनाज दिया है, चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...