18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिनीतीश ने सीताराम येचुरी से की मुलाकात, फिर बोले- PM बनने की...

नीतीश ने सीताराम येचुरी से की मुलाकात, फिर बोले- PM बनने की इच्छा नहीं

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की लामबंदी में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं. नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की. नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जेडीएस प्रमुख कुमार स्वामी से मुलाकात की थी.

नीतीश कुमार और सीताराम येचुरी ने बैठक के बाद मीडिया से भी बात की. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं. उन्होंने कहा, हम विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश में हैं. हमने चर्चा की है कि अगर वाम दल, विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आते हैं तो यह बहुत बड़ी बात होगी. हालांकि, उन्होंने पीएम उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने इस सवाल का यही जवाब दिया था.

नीतीश कुमार का साथ आना सुखद संदेश
नीतीश कुमार ने सीताराम येचुरी से मुलाकात को लेकर कहा कि हमारे पुराने रिश्ते हैं. हालांकि, बीच में अलगाव हो गया था. हम पहले भी मजबूती से साथ रहे हैं. आगे भी मजबूती से साथ रहेंगी. उधर, सीताराम येचुरी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का साथ आना विपक्ष के लिए सुखद संदेश है.

येचुरी ने कहा, हम स्वागत करते हैं कि वे फिर यहां आए और ये देश के प्रति एक बेहतर संकेत दिया गया है. विपक्ष की पार्टियां को एक होकर देश के संविधान को बचाना है. पहला टास्क है सबको एकजुट करना. नीतीश कुमार आज एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीपीआई नेता डी राजा और INLD नेता ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात कर सकते हैं.

जदयू नीतीश को बता रही पीएम उम्मीदवार
नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है. वे इसके बाद से बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुट गए हैं. हाल ही में उन्होंने पटना में तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार की दिल्ली की ये यात्रा ऐसे वक्त पर है, जब जदयू के नेता लगातार उन्हें विपक्ष के पीएम उम्मीदवार का चेहरा बता रहा है.

मेरी पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं- नीतीश
नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां इकट्ठा हो तो बेहतर है. उन्होंने कहा, ना मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा है, ना कोई दावा. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कहा कि वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.

विपक्ष के लोग साथ आएंगे तो अच्छा माहौल बनेगा- नीतीश कुमार
दिल्ली की यात्रा को लेकर सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दिन हो गए थे दिल्ली आए. इसलिए वे दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा, इसमें कोई खास बात नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार है. हम शुरू से कह रहे हैं, जो बिहार में हम जैसे साथ हैं, वैसे ही अगर अधिक से अधिक विपक्ष के लोग साथ आएंगे, तो अच्छा माहौल बनेगा. उन्होंने कहा, यह सब लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है.

नीतीश कुमार ने कहा, केंद्र की सरकार को जिस तरह से चलाया जा रहा है, आप देखिए कौन सा काम हो रहा है. सब कुछ एकतरफा हो रहा है और धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. नीतीश ने कहा, मेरी इच्छा है कि विपक्ष अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाएं तो सब बेहतर होगा जिसके लिए हम लोग सहयोग करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है. प्रधानमंत्री बनने की ना मेरी कोई इच्छा है ना कोई आकांक्षा है.

नीतीश कुमार से TMC ने बनाई दूरी
बिहार के महागठबंधन की ओर से टीएमसी से कोई आधिकारिक संवाद नहीं हुआ. ऐसे में ममता बनर्जी की पार्टी ने जदयू से दूरी बनाए रखने का फैसला किया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी का मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए और अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी को हराना चाहिए. उन्होंने समर्थन के लिए दिल्ली नहीं आना चाहिए.

आरसीपी सिंह ने साधा निशाना
जदयू से नाता तोड़ चुके आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर दिल्ली दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार समय काटने के लिए दिल्ली गए हैं. बिहार जनता ने जनादेश दिल्ली जाकर विपक्षी एकता बनाने के लिए नही दिया है. वे पटना में केसीआर के साथ उठक बैठक कर रहे थे. आरसीपी सिंह ने कहा, विपक्ष में सब प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं. उन्होंने पूछा कि नीतीश का किसी विपक्षी के साथ कभी अच्छा संबंध रहा है क्या ?

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...