12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यलालू यादव का ऑफर ठुकरा नीतीश बोले - 'हम दो बार गलती...

लालू यादव का ऑफर ठुकरा नीतीश बोले – ‘हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे’

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के ऑफर के बाद नये साल में पाला बदलने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। नीतीश कुमार ने साफ कहा- ‘हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे और विकास के कार्य करेंगे’।

प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार का खुलासा
गोपालगंज समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वो दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब हम हमेशा साथ रहेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का यह बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा- ‘2005 में जनता ने काम करने का मौका दिया, हम लोग विकास के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले बिहार की हालात किस तरह से थी, ये किसी से छिपी नहीं हैं।’

नीतीश के लिए दरवाजा खुले रखने के बयान से सरगर्मी बढ़ी
इससे पहले 1 जनवरी को लालू प्रसाद ने एक बयान में नीतीश कुमार की पार्टी के बारे में कहा था कि उनके लिए आरजेडी का दरवाजा हमेशा खुला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को भी दरवाजा खोलकर रखना चाहिए।

नीतीश कुमार ने तेजस्वी की पीठ थपथपाई
लालू प्रसाद के इस ऑफर के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी और जेडीयू से लेकर आरजेडी के तमाम नेता इस पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से लेकर पार्टी के तमाम नेता नीतीश कुमार से इंडिया ब्लॉक में फिर से शामिल होने का आग्रह कर रहे थे। हालांकि तेजस्वी यादव ने इसके खिलाफ में बयान दिया था। परंतु जिस तरह से राजभवन में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की पीठ थपथपाई थी, उसे लेकर अटकलें तेज हो गई थी।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...