4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा...' CM नीतीश...

‘दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा…’ CM नीतीश ने अमित शाह के सामने फिर दोहराई पुरानी बात

Published on

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में एक कार्यक्रम में कई बातें कहीं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सामने कहा कि उनसे पहले दो बार गलती हुई थी। उन्होंने एनडीए को दो बार छोड़ा था, लेकिन अब वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर भी निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

बापू सभागार में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम
दरअसल, पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग का एक कार्यक्रम था। नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में कहा कि सहकारिता क्षेत्र से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। अमित शाह के केंद्रीय सहकारिता मंत्री बनने के बाद बिहार को कई योजनाओं का लाभ मिला है। इससे बिहार और पूरे देश में लोगों को फायदा हुआ है।

पूरे देश में जीविका योजना
नीतीश कुमार ने जीविका योजना को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उनके मंत्री बिहार में जीविका योजना को देखने आए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने पूरे देश में जीविका योजना चलाई।

अब नहीं छोड़ेंगे एनडीए
नीतीश कुमार ने अमित शाह की मौजूदगी में यह भी कहा कि उनसे पहले दो बार गलती हुई थी। उन्होंने दो बार एनडीए को छोड़ा था, लेकिन अब वे ऐसा नहीं करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार पार्टी के ही कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने एनडीए छोड़ा था। लेकिन अब ये गलती नहीं करेंगे।

लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना
इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 के पहले बिहार में कुछ काम नहीं हुआ था. लोग शाम के बाद अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे। लेकिन अब ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि 2005 में जो बिहार का कुल बजट था, आज उससे 10 गुना से ज्यादा राज्य का बजट हो चूका है। यह सब याद रखना चाहिए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...