7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यहाथ जोड़ खड़े रहे नीतीश बाबू, बिहारियों का अभिवादन कर रहे मोदी,...

हाथ जोड़ खड़े रहे नीतीश बाबू, बिहारियों का अभिवादन कर रहे मोदी, पहली बार अलग अंदाज में दिखे PM-CM!

Published on

भागलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर पहुंचे। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। किसान सभा समारोह में पहुंचने से पहले पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश अलग अंदाज में दिखे। एक तरफ नीतीश कुमार सभा में आए लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तो दूसरी ओर नीतीश कुमार हाथ जोड़ पीएम के साथ खड़े रहे।

किसानों को सौगात
पीएम मोदी भागलपुर से किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने बिहार की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

पूर्णिया एयरपोर्ट से भागलपुर पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी पहले पूर्णिया एयरपोर्ट उतरे, फिर हेलिकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे। भागलपुर में पीएम मोदी का स्वागत सीएम नीतीश कुमार ने किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान दौरान दोनों नेताओं ने एनडीए एकता का परिचय दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का नए साल में पहला बिहार दौरा है।

पीएम मोदी का अहम दौरा
प्रधानमंत्री का यह दौरा 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। नए साल में पीएम का यह पहला बिहार दौरा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस दौरे को बीजेपी की चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में नीतीश कुमार और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी ने भी इसे और खास बना दिया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this