9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यविपक्षी दलों की मुंबई बैठक में 'संयोजक' बनेंगे नीतीश! मुख्यमंत्री की नाराजगी...

विपक्षी दलों की मुंबई बैठक में ‘संयोजक’ बनेंगे नीतीश! मुख्यमंत्री की नाराजगी पर सामने आई सफाई

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बेंगलुरु की यात्रा पर गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने नीतीश कुमार की नाराजगी की बात को खारिज किया। उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि विपक्षी दलों की बैठक के दौरान जिस तरह से चीजें घटित हुईं उसे लेकर नीतीश कुमार नाखुश थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीतीश कुमार कतई नाराज नहीं हैं। पटना में मीडिया से बातचीत में ललन ने बीजेपी नीत एनडीए की उन खबरों को ‘दुष्प्रचार’’बताया जिनमें कहा गया है कि नीतीश कुमार ‘इंडिया’ उपनाम से नाखुश हैं और नये गठबंधन का संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।

अफवाह फैलाई जा रही है
ललन ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राजग की ओर से यह सब दुष्प्रचार और अफवाह फैलाई जा रही है। ‘इंडिया’ नाम पर विपक्षी बैठक में उपस्थित सभी नेताओं की सहमति से मुहर लगी है। नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की अटकलों के बारे में जदयू प्रमुख ने कहा कि यह कल की बैठक के एजेंडे में नहीं था। अगली बैठक जब मुंबई में होगी तो इस बारे में विचार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जैसे भाजपा नेता जिन्होंने दावा किया कि संयोजक नहीं बनाये जाने से असंतुष्ट होने के कारण नीतीश प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए, वे ‘छपास रोग’ (प्रचार की लालसा का रोग) से पीड़ित हैं।

लोग ‘इंडिया’ के लिए वोट करेंगे
ललन ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुझे मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भाषण याद है जहां उन्होंने बार-बार लोगों से इंडिया के लिए वोट करने का आग्रह किया था। अब समय आ गया है कि लोग वास्तव में ‘इंडिया’ के लिए वोट करेंगे। ललन ने यह भी दावा किया कि बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई राजग की बैठक ‘हताशा’ का संकेत थी। जदयू पूर्व में राजग का हिस्सा रही है और एक साल पहले ही भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़ दिया था। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि एक लोकसभा सदस्य के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि मोदी के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है कि राजग की बैठक बुलाई गई है।

केंद्र पर बरसे ललन
उन्होंने भाजपा के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि 30 से अधिक दल राजग का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे एक दर्जन से अधिक राजनीतिक संगठन उत्तर-पूर्व से हैं जबकि पूरे क्षेत्र में केवल 23 लोकसभा सीट हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कई विपक्षी नेताओं पर प्रधानमंत्री के तंज के बारे में पूछे जाने पर ललन ने कहा कि ‘उन्हें अपनी पिछली टिप्पणियों पर दोबारा गौर करना चाहिए। महाराष्ट्र से लौटने पर उन्होंने किस पर हमला बोला था और वे लोग आज कहां हैं। उनका इशारा भोपाल में मोदी के भाषण की ओर था जहां उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार समेत अन्य पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शरद पवार वर्तमान में विपक्षी खेमे में हैं और उनके भतीजे अजित पवार हाल ही में अपने समर्थक गुट के साथ अलग हो गए और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए। राकांपा के बागी गुट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं जिन पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भाजपा द्वारा पूर्व में आरोप लगाया गया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...