10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनीतीश की पुलिस की बेचवा रही शराब! पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह...

नीतीश की पुलिस की बेचवा रही शराब! पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने दी सीधी चुनौती, अब क्या करेगी बीजेपी?

Published on

आरा:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता आरके सिंह ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। पूर्व मंत्री के बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां की उन्होंने साफ तौर पर पुलिसकर्मियों पर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। बड़हरा के सरैया बाजार स्थित भीखम दास मठिया में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को हटा देना चाहिए। इससे नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष समेत पुलिस वाले ही शराब बेचवा रही है।

नीतीश की पुलिस बेचवा रही शराब!
दरअसल, चुनाव हारने के बाद भी आरा में आरके सिंह लगातार ऐक्टिव हैं। बड़हरा के सरैया बाजार स्थित भीखम दास मठिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान उनसे लोगों ने शराबबंदी को लेकर शिकायत की। फिर आरके सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून को हटा देना चाहिए। इससे नौजवान गांजा-अफीम का सेवन करने लगे हैं। शराब तस्करी करने लगे हैं। थाना इंचार्ज और पुलिस वाले शराब बेचवाते हैं। ये नीतीश सरकार पर सीधे-सीधे आरोप है। बिहार नीतीश सरकार में बीजेपी पार्टनर हैं।

सभा के मंच से इंजीनियर को हड़काया
लोगों की समस्या सुनने के दौरान सभा मंच से ही आरके सिंह ने मोबाइल पर एक अभियंता को हड़काया। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि आप कुछ विधायकों के कहने पर टेंडर मैनेज कर रहे हैं। तो सुन लीजिए, हम जेल भेजवा देंगे। पूर्व मंत्री ने सरैया में महिला कॉलेज खोलने के लिए शिक्षा मंत्री से बात कर पहल करने को कहा। वर्तमान सांसद सुदामा प्रसाद की कार्यशैली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से अलग होकर, उन्हें जिताने में शामिल जनप्रतिनिधियों को पानी में डूब मरना चाहिए।

आरा के पूर्व सांसद रहे हैं आरके सिंह
आरके सिंह चार दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं, उनके इस बयान के सामने आने के बाद बवाल मच गया है। चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। जनसभा के दौरान पूरे फॉर्म में दिखे पूर्व मंत्री आरके सिंह ने कहा कि उन्होंने जितना काम संसदीय क्षेत्र में किया है, किसी सांसद ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं कर पाएगा क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को कभी पनपने नहीं दिया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...