11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिअविश्वास प्रस्ताव: नहीं, ऐसा नहीं है... जब फारूक अब्दुल्ला ने भाषण दे...

अविश्वास प्रस्ताव: नहीं, ऐसा नहीं है… जब फारूक अब्दुल्ला ने भाषण दे रहे रिजिजू को टोक दिया

Published on

नई दिल्‍ली

लोकसभा में मंगलवार को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान खेलो इंडिया स्‍कीम का भी जिक्र आया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस स्‍कीम की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने खेलों को बढ़ावा देने में इस स्‍कीम को बड़ा श्रेय दिया। जब रिजिजू बोल ही रहे थे तो अचानक एक बात पर फारूक अब्‍दुल्‍ला खड़े हुए और रिजिजू को टोक दिया।

किरेन रिजिजू ने कहा कि बीजेपी सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू किया। पुणे, गुवाहटी, पंचकूला हरियाणा में तीन यूथ गेम्स बहुत ही सफलतापूर्वक सफल कराए गए हैं। इस देश में माहौल खड़ा किया गया है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर से हमारे फारूक जी और जज साहब यहां बैठे हैं।

किरेन बोले कि फारूक के साथ एक विधायक थे। जब उन्‍होंने खेलो विंटर इंडिया गेम चालू कराया था तो गुलमर्ग में फारूक के साथ जो एमएलए थे, अब वह एक्स एमएलए हैं। वह भावुक हो गए थे। भाषण देते-देते वह रोने लगे थे। उन्होंने कहा था कि पहली बार लगा कश्मीर में भी गतिविधि हो रही हैं।

इस पर फारूक अब्दुल्ला सीट से उठ खड़े हुए। उन्‍होंने कहा कि विंटर गेम्स गुलमर्ग में पहले भी हुए थे जब इंद्रकुमार गुजराल पीएम थे। पहला इंटरनेशल गेम्स जब गुलमर्ग में हुआ था तब वह चीफ मिनिस्टर थे। फारूक बोले- ‘इस मामले पर साफ रहें कि गुलमर्ग हमेशा से स्कीइंग का सेंटर रहा है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि खेल इंडिया ने काफी चीजें बदली हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन ये मत कहिए पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। अभी मैं इसमें बदलाव होते हुए देख रहा हूं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...