17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यNo Mask No Fuel: इस शहर में अब बिना मास्क नहीं मिलेगा...

No Mask No Fuel: इस शहर में अब बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में भुवनेश्वर नगर निगम के आदेश के बाद उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजधानी के तमात पेट्रोल पंप पर मास्क नहीं तो ईंधन नहीं का अभियान दोबारा शुरू किया है. इस बात की जानकारी उत्कल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के महासचिव संजय लाठ ने दी है.

पेट्रोल पंप पर लगाए गए बैनर
आजतक से खास बातचीत में संजय लाठ ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर भुवनेश्वर के सभी पेट्रोल पंप पर मास्क नहीं तो ईंधन नहीं का अभियान दोबारा से चलाया जा रहा है. इस अभियान के मद्देनजर सभी पेट्रोल पंप पर बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से मास्क नहीं तो ईंधन नहीं अंकित किया गया है. साथ ही भुवनेश्वर नगर निगम के आदेश के बाद पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए आने वाले सभी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारी कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं.

No Mask No Fuel का पहला अभियान भुवनेश्वर से शुरू हुआ था
संजय लाठ ने विस्तार से कहा कि इन दिनों करीब 75-80 फीसदी लोग पेट्रोल पंप पर मास्क पहन कर पेट्रोल या डीजल भरवाने आते हैं. वहीं, जिनके पास मास्क नहीं होता है, उन्हें हम फ्री मास्क देते हैं. साथ ही साथ कोरोना के खिलाफ राज्य सरकार और नगर निगम द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए अनुरोध करते हैं. लाठ ने कहा कि सन 2020 में सबसे पहले पेट्रोल पंप पर मास्क नहीं तो ईंधन नहीं का अभियान भुवनेश्वर से शुरू किया गया था. जिसके बाद देश भर में मास्क नहीं तो ईंधन नहीं का अभियान तेजी से चलाया गया. इस कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी.

भुवनेश्वर नगर निगम ने राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई थीं. जिसमें नगर निगम ने स्पष्ठ रूप से कहा कि पेट्रोल पंप पर आने वाले बिना मास्क के लोगों को किसी भी प्रकार से इंधन दिया जाना चाहिए. जिसके बाद उत्कल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने भुवनेश्वर में मास्क नहीं तो इंधन नहीं का अभियान शुरू किया है.बता दें कि, पिछले 24 घंटे में ओडिशा में 945 लोगों ने COVID-19 टेस्ट कराया था जिसमें पॉजिटिविटी रेट 5.27% रहा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this