7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यदुश्मन की खैर नहीं! देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की...

दुश्मन की खैर नहीं! देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग, देश में पहली बार हुआ ऐसा

Published on

शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लड़ाकू विमानों ने रात में भी टच एंड गो का कारनामा कर दिखाया। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच शुक्रवार को एयरफोर्स ने शाहजहांपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया। जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने ‘टच एंड गो’ लैंडिंग कर देश को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। एक्सप्रेसवे पर रात के रिहर्सल ने भारत की सामरिक शक्ति की बढ़त को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही भारत भी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराने वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है।

एक्सप्रेसवे पर नाइट लैंडिंग ड्रिल
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने एयरस्ट्रिप पर देश में पहली बार एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात 9 बजे से नाइट लैंडिंग ड्रिल की। इसमें मिग-29, राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान शामिल हुए। यह टच एंड गो ड्रिल थी। शु्क्रवार दोपहर को इससे पहले 15 लड़ाकू विमानों ने यहां लैंड एंड गो ड्रिल की थी। गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी एयरफोर्स को इमरजेंसी की स्थिति में एक बेहतर लैंडिंग और टेक ऑफ स्थल देने के लिए तैयार की गई है।

शुक्रवार दोपहर सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने उड़ान भरी। गंगा एक्सप्रेसवे देश का पहला एक्सप्रेसवे बन गया है, जिस पर दिन और रात में फाइटर एयरक्राफ्ट उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं।

शानदार रहा एयर शो
ऐतिहासिक एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस जैसे अत्याधुनिक विमानों ने शुक्रवार की सुबह हिस्सा लिया। मौसम खराब होने के कारण यह प्रदर्शन निर्धारित समय से एक घंटे देर से सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। आसमान में गर्जना करते विमान नजर आए तो मौजूद हजारों दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया।

त्रिशूल एयरबेस से भरी उड़ान
बरेली के त्रिशूल एयरबेस से उड़ान भरने के बाद एयरफोर्स के विमान गंगा एक्सप्रेसवे की पट्टी पर उतरे। कार्यक्रम की शुरुआत एएन-32 की लैंडिंग से हुई, उसके बाद सुपर हरक्यूलिस विमान, और फिर एक के बाद एक कई लड़ाकू विमान पट्टी को छूते हुए गुजरे। साथ ही, एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर से सैनिकों ने रस्सियों के सहारे उतरने का अभ्यास कर युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन की सबसे खास बात रही रात की लैंडिंग। रात को शुरू हुए नाइट ऑपरेशन में लड़ाकू विमानों ने अंधेरे में एक्सप्रेसवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह पहली बार था जब भारत में किसी एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर रात में युद्धक विमान उतारे गए। इससे साफ है कि युद्ध या आपदा के समय यदि पारंपरिक एयरबेस नष्ट हो जाएं, तो एक्सप्रेसवे की यह पट्टी एक वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...