19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमरते हुए कोई झूठ नहीं बोलता! दम तोड़ते हिस्ट्रीशीटर ने BJP विधायक...

मरते हुए कोई झूठ नहीं बोलता! दम तोड़ते हिस्ट्रीशीटर ने BJP विधायक जयदीप बिहानी की डुबो दी लुटिया

Published on

श्रीगंगानगर:

राजस्थान के श्रीगंगानगर में दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। अब इस मामले में  जमकर बवाल उठने लगा है, क्योंकि मरते मरते हिस्ट्रीशीटर ने घटना के पीछे बीजेपी के एक विधायक का नाम भी ले लिया है। इधर, विधायक का नाम जुड़ने के बाद सियासत के पारे में उबाल आ गया है।अब तक की जांच में पुलिस इस घटना को दो पक्षों में हुई रंजिश से जोड़कर देख रही है।

मौत से पहले बीजेपी विधायक के नाम से उबाल
बता दें श्रीगंगानगर के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत सिंह उर्फ राणा की बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी। इस बीच सामने आया है कि कुलदीप ने अपनी मौत से पहले बयान भी दिया। जिसमें कुलदीप ने श्रीगंगानगर के बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया। इसको लेकर कुलदीप के भाई ने भी मीडिया में बयान देकर बीजेपी विधायक जयदीप बिहानी पर आरोप लगाया। उसने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित के भाई ने पुलिस और मीडिया को हमलावरों के नाम भी बताए हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। वहीं विधायक का नाम आने से सियासत में हलचल मची गई है।

दो पक्षों के बीच रंजिश मान रही है पुलिस
इधर, हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में विधायक का नाम आने के साथ हलचल मची हुई है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह हमला दो गुटों की आपसी रंजिश का है। इससे पहले भी दो गुटों के बीच क्रॉस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। इस मामले की माॅनिटरिंग खुद श्रीगंगानगर के एसपी कर रहे है। इसके अलावा पुलिस बदमाशों के ठिकानों पर भी लगातार दबिश दे रही है।

बदमाशों के हमले में हिस्ट्रीशीटर की हुई थी मौत
बता दें कि बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान कुलदीप अपने दोस्त को बस स्टैंड के पास पीजी छोड़ने गया था, तभी अचानक कुछ युवकों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके मुंह में पिस्टल ठूंसकर बुरी तरह पिटाई की और लोहे की रॉड से उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इस दौरान गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this