15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयधक्का-मुक्की नहीं, अब चीनियों को सीधे इजरायल वाला 'धोबी-पछाड़' देंगे भारतीय जवान

धक्का-मुक्की नहीं, अब चीनियों को सीधे इजरायल वाला ‘धोबी-पछाड़’ देंगे भारतीय जवान

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय सुरक्षा बलों को इजरायल के ‘धोबी-पछाड़’ की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस युद्ध कला का नाम ‘क्राव मागा’ है। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पैट्रोलिंग के वक्‍त चीनियों को सबक सिखाने में यह कारगर साबित होगी। पंचकुला स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग एकैडमी में 50 इंस्‍ट्रक्‍टरों वाले पहले बैच को इसमें ट्रेंड किया जा रहा है। इंडो तिब्‍बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के साथ भारतीय सेना एलएसी पर गश्‍त करती है। इस दौरान अक्‍सर चीनी सैनिकों से इनकी कहासुनी हो जाती है। बढ़ते-बढ़ते कई बार यह धक्‍का-मुक्‍की में भी बदल जाती है।

आईजी (ट्रेनिंग) आईएस दुहान ने हमारे सहयोगी न्‍यूजपेपर इकनॉमिक टाइम्‍स को बताया कि पहले बैच में 50 इंस्‍ट्रक्‍टरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। फिर ये फील्‍ड में जाकर आईटीबीपी कमांडोज को प्रशिक्षण देंगे। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, क्राव मागा मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट्स का एडवांस्‍ड वर्जन है। यह बिना हथियार की लड़ाई में सुरक्षा बलों के मदद आती है। यह युद्ध कला वहां भी मददगार है जहां हथियार लेकर नहीं जा सकते हैं। सेना भी एलएसी पर तैनात अपने जवानों को क्राव मागा की ट्रेनिंग दे रही है।

क्‍यों पड़ रही है जरूरत?
पहले भारत और चीनी सेना के बीच तकरार एक-दूसरे झंडे फहराकर दिखाने तक सीमित रहती थी। लेकिन, पिछले कुछ सालों में चीनी सेना काफी आक्रामक हो गई है। उसने एलएसी पर जमावड़ा बढ़ा दिया है। भारत की ओर से भी उसी तरह से जवाब दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल के क्राव मागा को सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स में से एक माना जाता है। यह युद्ध कला आकिडो, कराटे और जूडो का मिश्रण है। यह गश्‍त करने वाली यूनिटों को जवाबी कार्रवाई में मदद करेगी। चीन की आक्रमकता के कारण एलएसी पर तनाव बना रहता है। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से चीन के साथ रिश्‍तों में लगातार गिरावट आती चली गई।

क्राव मागा क्‍या है?
क्राव मागा सेल्‍फ डिफेंस के लिए एक युद्ध कला है। इसे इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के लिए विकसित किया गया था। 1950 के दशक में इस युद्ध कला को विकसित करने के लिए मार्शल आर्ट्स और हाथ-पैसे लड़ाई की कई विधाओं को शामिल किया गया। पहले इसकी ट्रेनिंग सिर्फ इजरायली सैनिकों को दी जाती थी। 70 के दशक में नागरिकों को भी यह सिखाई जाने लगी।

किसने की विकसित?
इस युद्ध कला को हंगरी में जन्‍मे इजरायली मार्शल आर्टिस्‍ट इमी लिचेनफेल्‍ड ने विकसित की। 1948 में जब इजरायल का जन्‍म हुआ और आईडीएफ गठित हुई तो लिचेनफेल्‍ड को फिजकल फिटनेस के लिए चीफ इंस्‍ट्रक्‍टर बनाया गया। उन्‍होंने आईडीएफ में करीब 20 साल का वक्‍त बिताया। इस दौरान उन्‍होंने सेल्‍फ डिफेंस की कई तकनीकें ईजाद कीं।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...