11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'कोई भी टीटीई नहीं आया...', रिजर्व ट्रेन कोच का ऐसा हाल हुआ...

‘कोई भी टीटीई नहीं आया…’, रिजर्व ट्रेन कोच का ऐसा हाल हुआ कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया, रेलवे ने मांगा फोन नंबर

Published on

लखनऊ

भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जो लोगों को आसान और किफायती माध्यम से यात्रा करने की सुविधा देता है। लेकिन कई बार लोग बिना टिकट ट्रेन में सवार हो जाते हैं जिससे उन्हें और उनके आसपास मौजूद लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शेयर किया गया, जिसमें कुछ लोग ट्रेन के स्लीपर कोच में लेटे नजर आ रहे हैं। सुमित नामक यूजर ने बताया कि बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों ने ट्रेन के गलियारे में लेटकर रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने इस शिकायत का जवाब दिया है।

टिकट चेक करने नहीं आया टीटीई
वीडियो के साथ सुमित ने लिखा, “कोई भी टीटीई नहीं आया, ट्रेन लखनऊ पहुंचने वाली है। स्लीपर क्लास को जनरल क्लास बनाने के लिए धन्यवाद रेलवे। यहां ज्यादातर लोग बिना टिकट और जनरल क्लास टिकट के साथ हैं।” इस पोस्ट के साथ यूजर ने रेलवे को टैग किया, जो जल्द ही इंटरनेट पर वायरल होने लगी। इसके बाद यात्रियों की सहायता के लिए बनाए गए रेलवे के आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा से इस वीडियो पर रिएक्शन आया।

रेलवे ने मांगी जानकारी
रेलवे सेवा ने यूजर से ट्रेन से जुड़ी जानकारी देने की बात कही। टीम ने अपने ट्वीट में कहा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर डीएम के जरिये हमारे साथ शेयर करें।” रेलवे सेवा टीम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और लोगों की रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर तत्काल जवाब देती है।

 

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...