7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीति'नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री किसानों को कुछ प्रसाद नहीं दे रहे हैं', कांग्रेस...

‘नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री किसानों को कुछ प्रसाद नहीं दे रहे हैं’, कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाया बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली

18 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त की सौगात देंगे। इस किस्त के जारी होने से पहले सुर्खियों में आने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी को टारगेट किया है। पार्टी ने कहा कि यह किसानों को दिया जाने वाला कोई प्रसाद नहीं है। यह उनका अधिकार है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जैसे ही 9 जून को एक तिहाई प्रधान मंत्री ने पदभार को संभाला तो उसी समय सुर्खियां चलने लगी थी कि जिस फाइल पर पीएम ने साइन किए हैं। वह पीएम-किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए थी। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज फिर से सुर्खियों में है कि एक तिहाई प्रधानमंत्री पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस तरह से सुर्खियां बनती रहती हैं।

पीएम किसानों को कुछ भी प्रसाद नहीं दे रहे- जयराम रमेश
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नॉन बायोलॉजिकल पीएम किसानों को कुछ भी प्रसाद नहीं दे रहे हैं। यह किसानों का अधिकार और हक है। रमेश ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि वाराणसी शहर के बाहर 8 गांव हैं जिन्हें एक तिहाई प्रधानमंत्री ने गोद लिए जाने का दुर्भाग्य मिला है। मार्च 2024 की ग्राउंड रिपोर्ट में पाया गया कि स्मार्ट स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवास के बड़े-बड़े वादों के बावजूद, इन गांवों में 10 सालों में कोई भी विकास नहीं हुआ है।

पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहला वाराणसी दौरा
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे। यह लगातार तीसरी बार पीएम पद संभालने के बाद उनका पहला दौरा है। अपनी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 9.26 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर साइन किए थे। ऑफिशियल बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री डीबीटी के जरिये 9.26 करोड़ किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजेंगे।

हर एक किस्त में दो हजार रुपये
मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। हर एक किस्त में करीब 2000 रुपये भेजे जाते हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...