8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, सायरन बजते ही...

उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, सायरन बजते ही अंडरग्राउंड छिपे लोग

Published on

टोक्यो

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का पड़ोसियों के प्रति लगातार आक्रामक रुख देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल फायर किया। इस आक्रामक रुख के बाद जापान में वार्निंग के सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की चेतावनी दी गई। देश के उत्तरी हिस्से में ट्रेन का संचालन भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। पिछले 10 दिनों में ये पांचवा मिसाइल लॉन्च है। जापान के साथ दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है।

प्रशांत महासागर में गिरने से पहले मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी, जिसके कारण जापान में चेतावनी जारी की गई। घटना का वीडियो भी आया है, जिसमें सायरन बजते हुए सुना जा सकता है। सायरन की आवाज के साथ ही वॉर्निंग दी जा रही है। साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जापान ने इस मिसाइल को नष्ट करने के लिए किसी भी तरह के रक्षा उपाय को नहीं अपनाया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की निंदा की है।

प्रधानमंत्री ने की निंदा
इस मिसाइल लॉन्च के तुरंत बाद प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा, ‘माना जा रहा है कि एक बैलिस्टिक मिसाइल हमारे देश के ऊपर से गुजरी है और प्रशांत महासागर में गिरी है। यह बैलिस्टिक मिसाइल के बार-बार लॉन्च के बाद हिंसा का एक कार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’ जापान के शीर्ष प्रवक्ता हिरोकाज़ू ने मंगलवार को तड़के एक संक्षिप्त समाचार सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें उत्तर कोरिया की मिसाइल को शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

मिसाइल लॉन्च के बाद वार्निंग जारी
उत्तर कोरिया की मिसाइल जब जापान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजरी तो सायरन बजने लगे। जापान सरकार ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7.29 बजे लोगों को इमारतों में और अंडरग्राउंड शेल्टर में जाने को कहा। 8 बजे प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल संभवतः जापान के ऊपर से गुजरी है। जापान के कोस्टगार्ड की ओर से एक बयान में कहा गया कि ऐसा लगता है कि मिसाइल समुद्र में गिर चुकी है। किसी भी जहाज या वस्तु को हिट करने की जानकारी नहीं है।

किस तरह की मिसाइल दागी उत्तर कोरिया ने
जापान के टेलीविजन असाही ने सूत्रों के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी होगी। ये मिसाइल जापान से लगभग 3,000 किमी दूर है। जापानी ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि इस टेस्ट के कारण पूर्वी जापान रेलवे कंपनी को उत्तरी क्षेत्रों में अपने ट्रेनों का संचालन निलंबित करना पड़ा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...