13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'चीन से एक पैसा भी नहीं आया...'. न्यूजक्लिक केस में हाई कोर्ट...

‘चीन से एक पैसा भी नहीं आया…’. न्यूजक्लिक केस में हाई कोर्ट में सीनियर वकील कपिल सिब्बल का दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट में न्यूजक्लिक की फंडिंग को लेकर सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने दावा किया कि चीन से एक भी पैसा नहीं आया. सिब्बल ने कहा कि हमें वेबसाइट के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी का आधार भी नहीं बताया गया है. कपिल सिब्बल की गिरफ्तारी के ग्राउंड पर एसजी तुषार मेहता ने कहा कि रिमांड एप्लीकेशन में गिरफ्तारी का ग्राउंड बताया गया है. इस पर सिब्बल ने कहा कि ये सभी तथ्य झूठे हैं. चीन से एक पैसा भी नहीं आया है. हम आज केवल कानूनी मुद्दे पर हैं कि गिरफ्तारी के ग्राउंड पूरे किए गए थे कि नहीं. उनके द्वारा पेश किया गया एकमात्र दस्तावेज अरेस्ट मेमो है.

न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ समेत दो गिरफ्तार, दफ्तर भी सील
डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फंडिंग केस में दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने तीन अक्टूबर को 37 पुरुष और 9 महिलाओं से भी उनके आवास पर पूछताछ की थी. इस दौरान पुलिस ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए हैं.

UAPA के मामले में कई पत्रकारों के ठिकानों पर छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज एक मामले में 3 अक्टूबर की सुबह न्यूजक्लिक और उससे जुड़े पत्रकारों के घर पर छापेमारी शुरू की थी. जिन पत्रकारों के घर पुलिस पहुंची उनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती और परंजय गुहा ठाकुरता सहित अन्य लोग शामिल थे.

38 करोड़ रुपये की हुई थी फंडिंग
ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि 3 साल के अंदर 38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड ट्रांजेक्शन किया गया था. ये पैसे गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगियों के अलावा कई पत्रकारों को दिए गए थे. इसमें एफडीआई के जरिए 9.59 करोड़ रुपये और सर्विस एक्सपोर्ट के बदले 28.46 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी. चीन से आया पैसा कुछ विदेशी फर्मों के माध्यम से Newsclick तक पहुंचा. यही पैसा Newsclick से जुड़े पत्रकारों को भी दिया गया था.

चीनी कंपनियों से फंडिंग मिलने का मामला
साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था. ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये Newsclick को मिली थी. इसके बाद ED ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी, हालांकि हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटर्स को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...