17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'वन नेशन वन इलेक्शन नहीं... देश को एक राष्ट्र, एक शिक्षा की...

‘वन नेशन वन इलेक्शन नहीं… देश को एक राष्ट्र, एक शिक्षा की जरूरत’, केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्लान पर तेजी से आगे बढ़ रही है। बीजेपी नेतृत्व इसी संसद सत्र में इस बिल को लाने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को इसके ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। अब इस ड्राफ्ट बिल को संसद में लाने की योजना है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस प्लान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकताएं गलत हैं।

केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘एक देश, एक चुनाव नहीं बल्कि देश को एक राष्ट्र, एक शिक्षा और एक राष्ट्र, एक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की जरूरत है। बीजेपी अपनी प्राथमिकताओं से भटक गई है।’ केजरीवाल ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब केंद्र सरकार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को संसद में लाने का प्लान कर रही।

चुनाव से पहले दिल्ली में चढ़ा सियासी पारा
दिल्ली में अगले साल के शुरू में ही चुनाव है। ऐसे में सियासी घमासान चरम पर है। बीजेपी हो या दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, सभी दल अपनी-अपनी रणनीतिक तैयारियों में जुटे हैं। आप ने तो उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं अलग-अलग मुद्दों को लेकर भी आप लगातार केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी को घेरने में जुटी है

देश को वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत- केजरीवाल
इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ‘देश को एक देश एक राष्ट्र नहीं’ बल्कि ‘वन नेशन वन एजुकेशन’, ‘वन नेशन वन हेल्थकेयर सिस्टम’ की जरूरत है। बीजेपी की प्राथमिकताएं ही गलत हैं।

Latest articles

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...