4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल'सूर्या ही नहीं...', भारत से मुकाबले से पहले बाबर आजम का बड़ा...

‘सूर्या ही नहीं…’, भारत से मुकाबले से पहले बाबर आजम का बड़ा बयान

Published on

मेलबर्न,

टी20 विश्व कप 2022 में 23 अक्टूबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. मेलबर्न में होने वाले इस महामुकाबले में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर निगाहें होंगी. सूर्यकुमार यादव ने हालिया महीनों में टी20 क्रिकेट में खूब धमाल मचाया है ऐसे में उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. अब सूर्यकुमार को लेकर बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है.

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह किसी बल्लेबाज को अतिरिक्त अहमियत नहीं देना चाहते और उन्होंने सबके लिए योजना बनाई है. सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले क्रिकेटर हैं. वह एबी डिविलियर्स की तरह मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हैं और उन्होंने सभी टीमों के गेंदबाजों की धुनाई की है.

सभी के लिए प्लान तैयार है: बाबर
बाबर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमने सूर्यकुमार नहीं बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए योजना बनाई है. हमारी एक योजना है और उम्मीद करते हैं कि इसे मैदान पर उचित तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे. मैच की अवधि जो भी हो, हम तैयार हैं. लेकिन प्रशंसकों के लिए यह बहुत अच्छा होगा अगर हमारे पास एक पूरा मैच हो. मैदान के बाहर दोनों टीमों के खिलाड़ी सौहार्दपूर्ण रहा है.’

एशिया कप विवाद के कारण बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी तनाव हो सकता है लेकिन बाबर ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के आपस में अच्छे संबंध हैं. बाबर कहते हैं, ‘हमने भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर किया है और पेशेवर खिलाड़ी यही करते हैं. यह ऑन-फील्ड संबंधों में भी मदद करता है क्योंकि हम सभी अपनी टीमों के लिए 100 प्रतिशत देते हैं.’

शान मसूद हुए फिट
बाबर ने बताया, ‘जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाज प्रदर्शन कर रहे हैं वह शानदार है. शाहीन आफरीदी वापस आ गए हैं. मोहम्मद वसीम और विशेष रूप से हारिस रऊफ ने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है और अपने खेल को बढ़ाया है. हमारी गेंदबाजी इकाई से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. बाबर ने पुष्टि की कि शान मसूद मैच से दो दिन पहले अपने सिर के एक हिस्से में चोट लगने के बाद ठीक हो गए हैं. फखर जमां हालांकि घुटने की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और चयन के लिए उपलब्ध होने से पहले उन्हें एक या दो मैच का इंतजार करना होगा.

बाबर आजम ने कहा, ‘शान मसूद ठीक हैं और उन्होंने सभी टेस्ट पास कर लिए हैं. वह कल के लिए तैयार हैं. हमने अभी तक पिच नहीं देखी है क्योंकि वह दो दिन से ढकी है. हमने दिमागी रूप से इलेवन बना लिया है, लेकिन जब हम विकेट देखेंगे तो इसकी पुष्टि करेंगे. फखर पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. ठीक होने में उन्हें एक या दो मैच लगेंगे. जिस तरह से शादाब और नवाज ने उच्च क्रम में अपनी भूमिका निभाई है, वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण फैक्टर हैं. यहां मैदान बड़े हैं, आप यहां इतने बड़े शॉट नहीं देखेंगे.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...