13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यदल ही नहीं दिल टूटा... चिराग को लेकर BJP से पशुपति पारस...

दल ही नहीं दिल टूटा… चिराग को लेकर BJP से पशुपति पारस ने क्लियर कर दिया अपना स्टैंड

Published on

पटना

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से भगवान राम के लिए लक्ष्मण थे, उसी तरह मैं अपने दिवंगत बड़े भाई रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं। उन्होंने यह दावा भी किया कि उनके भतीजे और लोकसभा सदस्य चिराग पासवान को कानून के मुताबिक सिर्फ उनके पिता की संपत्ति विरासत में मिलेगी।

पारस की दावेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर, 2020 में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान और छोटे भाई पारस के बीच मतभेद के बाद उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) दो गुटों में बंट गई। चिराग की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) और पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं। पारस ने एक बार फिर हाजीपुर सीट को लेकर अपनी दावेदारी को दोहराया है। जिसके बाद चाचा-भतीजा में एक बार फिर सियासी शीत युद्ध शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है।

बड़े भाई का उत्तराधिकारी- पारस
पारस ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार की हाजीपुर सीट से लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि रामविलास पासवान ने उन्हें 2019 में भी इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए कहा था। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रोलजपा) के प्रमुख और लोकसभा में हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले पारस ने कहा कि उन्होंने (रामविलास पासवान) मुझसे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कहा था।

चिराग सिर्फ संपत्ति का उत्तराधिकारी-पारस
उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक चिराग पासवान रामविलास पासवान की संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। लेकिन मैं अपने दिवंगत बड़े भाई का (राजनीतिक) उत्तराधिकारी हूं, जिस तरह रामायण में भगवान राम के भाई लक्ष्मण थे। पारस ने दावा किया कि उन्होंने (रामविलास पासवान) राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मुझे अपनी हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था और यह भी बोला था कि उन्हें परिवार में किसी अन्य से ज्यादा मुझ पर भरोसा है। मैं इस सीट से चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कहा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके भतीजे चिराग पासवान ने 2024 का आम चुनाव हाजीपुर से लड़ने की इच्छा जताई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...