21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिमेरे लिए पार्टी से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं... विवादित बयान के बाद...

मेरे लिए पार्टी से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं… विवादित बयान के बाद कंगना ने सफाई तो दी माफ़ी नहीं मांगी

Published on

नई दिल्ली

हाल में बीजेपी ने कंगना रनौत ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था। भाजपा ने कंगना रनौत के बयान पर असहमति जताते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की थी। जिसके बाद आज उन्होंने पार्टी के उनके बयान से दूरी बनाने पर चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं पार्टी से सहमत हूं। मैं पार्टी की प्रवक्ता नहीं हूं। ये उनकी पॉलिसी है। मैं पार्टी पर विश्वास करती हूं। मैं इस पार्टी की सिपाही हूं और मेरे लिए पार्टी से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा अब वह पार्टी के सोच के अनुसार चलेंगी और भविष्य में अपने शब्दों के चयन को लेकर अधिक सावधान रहेंगी लेकिन उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान माफ़ी नहीं मांगी ।

बीजेपी ने दिया था अल्टीमेटम
भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। हालांकि बीजेपी के किनारा करने के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को इस मामले पर खूब घेरा था।

कंगना रनौत ने क्या कहा था?
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि ‘किसानों के विरोध के दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध के नाम पर भारत में भी बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी। बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें बर्बाद करने की योजना बना रही हैं। अगर हमारे नेतृत्व की दूरदर्शिता नहीं होती तो वे सफल हो जाते।

उन्होंने आगे कहा कि 2020 के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो हुआ, वह यहां होते हुए भी देर नहीं लगती, अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होते। यहां जब किसान प्रदर्शन हुए, वहां लाशें लटकी थीं, वहां रेप हुए। पूरा देश चौंक गया। वो किसान आज भी वहां हैं, लौटे नहीं। उन्होंने वापस जाने का कभी सोचा ही नहीं। वे लंबी प्लानिंग से आए जैसी बांग्लादेश में हुई।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...