14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यअब झारखण्ड में मुफ्त की रेवड़ी : 'महिलाओं को 2100 रुपये महीने,...

अब झारखण्ड में मुफ्त की रेवड़ी : ‘महिलाओं को 2100 रुपये महीने, दो मुफ्त गैस सिलेंडर…’, अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी किया। अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करने के दौरान कहा कि बीजेपी जो कहती है, वह करती है। भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भूमि, रोटी और बेटी की सुरक्षा का वादा किया है।

2100 रुपये महिलाओं को हर महीने मिलेंगे
बीजेपी ने झारखंड में महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’ शुरू करने की बात कही है। सरकार बनने पर हर महीने की 11 तारीख को महिलाओं को 2100 रुपये सरकार बनने पर मिलेगा। वहीं दीपावली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा और 500 रुपये की कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा। भाजपा ने झारखंड में 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करने की बात कही है। वहीं 3 लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती करने की बात कही है।

अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि झारखंड में बेरोजगार युवाओं को 2 हजार रुपये हर महीने देंगे। वहीं हर गरीब को पक्का मकान देने का भी वादा बीजेपी ने किया है। अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि पेपर माफियाओं को जेल में डालेंगे, वहीं भू माफियाओं को चिन्हित करेंगे।

संकल्प पत्र में बीजेपी ने झारखंड की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का वादा किया है। इसके अलावा पुनर्वास आयोग बनाने की भी बात कही है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में बिरसा मुंडा का भव्य स्मारक बनाने की भी बात कही है और झारखंड में UCC लागू करने की बात कही है।

घुसपैठियों को हेमंत सोरेन ने पनाह दी- अमित शाह
अमित शाह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा, “घुसपैठियों को आपने (हेमंत सोरेन) पनाह दी है। घुसपैठियों मेंं आपको अपना वोट बैंक दिखाई देता है। इस राज्य में घुसपैठियों की वजह से ​आदिवासियों की संख्या घट रही है, डेमोग्राफी बदल रही है और हेमंत सोरेन की सरकार अपनी धुन में मस्त है। मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा सरकार आएगी, तो घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालेगी। असम में भाजपा सरकार आई और आज असम में घुसपैठ बंद हो गई है। हम रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।”

अंकिता हत्याकांड का अमित शाह ने किया जिक
अमित शाह ने अंकिता हत्याकांड का भी जिक्र किया उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार के दौरान झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 29 प्रतिशत की वृद्धि है और बलात्कार के मामलों में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही है। अंकिता हत्याकांड में अभी तक न्याय नहीं मिला।” अंकिता सिंह को 23 अगस्त 2022 को उसके प्रेमी शाहरुख हुसैन ने हत्या कर दी थी। उसके प्रेमी ने अंकिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...