12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिहफ्ते में 90 घंटे काम पर अब 'राजनीति', कांग्रेस बोली- नेहरू, अम्बेडकर...

हफ्ते में 90 घंटे काम पर अब ‘राजनीति’, कांग्रेस बोली- नेहरू, अम्बेडकर तो ये कहते थे…

Published on

नई दिल्ली,

देश में 90 घंटे काम पर बहस का दौर जारी है. बॉलीवुड, बिजनेस समेत तमाम सेक्टर्स के दिग्गजों ने इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत की है. अब ये मुद्दा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी 90 Hours Work Week पर जारी बहस में शामिल हो गए हैं और इस तरह के बयान पर असहमति जताई है.

नेहरू-अंबेडकर का दिया उदाहरण
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे L&T चेयरमैन के 90 घंटे के काम वाले बयान पर असहमति जताते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का उदाहरण दिया. Congress Chief ने कहा कि पंडित नेहरू और बीआर अंबेडकर ने भी श्रमिकों को दिन में आठ घंटे से ज्यादा काम न करने की वकालत की थी.

पहले L&T कंपनी को बोला थैंक्यू, फिर…
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सप्ताह में 90 घंटे काम के मुद्दे को लेकर असहमति जताने से पहले एल एंड टी कंपनी का धन्यवाद दिया. दरअसल, दिल्ली में 9A, कोटला रोड पर कांग्रेस का नए मुख्यालय का कंस्ट्रक्शन इसी कंपनी ने किया है. ऐसे में खड़गे ने ठहाके लगाते हुए कहा कि, ‘मैं L&T कंस्ट्रक्शन को थैंक्यू बोलना चाहता हूं, हमारी तरफ से भी कुछ बकाया है.’ उन्होंने कंपनी के आर्किटेक्ट और नए मुख्यालय के कंस्ट्रक्शन में शामिल श्रमिकों को मजदूरों को भी धन्यवाद दिया.

खड़गे बोले- ‘छोड़ देना चाहिए ऐसा विचार’
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एल एंड टी चेयरमैन SN Subrahmanyan की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी के चेयरमैन ने एक सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह दी है और इससे मैं सहमत नहीं हूं, क्योंकि श्रमिक एक दिन में 8 घंटे से अधिक काम नहीं कर सकते हैं और पंडित नेहरू और बीआर अंबेडकर ने फैक्ट्री एक्ट बनाते समय ऐसा ही कहा था. खड़गे यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि पहले किसी ने 9 घंटे काम के लिए कहा, लेकिन अब तो 12 घंटे, 14 घंटे की बात हो रही है. उन्हें यह विचार छोड़ देना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?
अब बताते हैं कि आखिर एल एंड टी चेयरमैन SN Subrahmanyan ने ऐसा क्या कहा कि ट्रोल हो गए. दरअसल, अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की थी और कहा था कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं, अगर मैं ऐसा करवा सकता हूं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी, क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं.

यही नहीं Reddit पर प्रसारित इस वायरल वीडियो में एलएंडटी चेयरमैन न केवल हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं, बल्कि उन्होंने कर्मचारियों से ये तक कह दिया कि, ‘आप घर पर रहकर अपनी पत्नी को कितनी देर निहारोगे, घर पर कम और कार्यालय में अधिक समय बिताएं.’ बस फिर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई.

चीनी वर्क कल्चर का दिया था उदाहरण
90 Hours Work Week का सुझाव देते हुए एलएंडटी चेयरमैन ने एक चीनी व्यक्ति के साथ अपनी बातचीत का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने दावा किया था कि चीन, अमेरिका से भी आगे निकल सकता है, क्योंकि चीनी कर्मचारी सप्ताह में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिका में 50 घंटे का वर्क वीक होता है. ये उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने कर्मचारियों से पूछा कि उत्तर आप दीजिए, अगर आपको दुनिया में सबसे ऊपर रहना है, तो आपको प्रति सप्ताह 90 घंटे काम करना होगा, आगे बढ़ो, दोस्तों.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...