21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य38 साल पहले दिखाई गई बहादुरी का अब मिलेगा इनाम, सुप्रीम कोर्ट...

38 साल पहले दिखाई गई बहादुरी का अब मिलेगा इनाम, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया आदेश

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी को बहादुरी के लिए 38 साल बाद इनाम मिलेगा। राम यादव नाम के इस पुलिस अधिकारी ने 1986 में बांदा जिले में एक बस पर हमला करने वाले डकैतों का अकेले ही मुकाबला किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को उन्हें 5 लाख रुपये का मानदेय देने का आदेश दिया है।

बस में अकेले डकैतों का किया था मुकाबला
राम यादव 1986 में यूपी पुलिस में स्टेशन ऑफिसर थे। 10 मार्च 1986 को वह एक रात बस में सफर कर रहे थे। बांदा जिले में डकैतों ने बस को रोक लिया। डकैतों ने उन पर गोली चलाई। राम यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की। इसमें डकैतों का सरगना मारा गया। बाकी डकैत डरकर भाग गए।

वीरता पदक के लिए की गई थी सिफारिश
बांदा के एसपी ने 1989 में यादव के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति के वीरता पदक के लिए की थी। लेकिन यादव को यह सम्मान नहीं मिला। समय बीतता गया और सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यादव ने इसके लिए अपने सीनियर अधिकारियों को कई चिट्ठियां भी लिखीं। दशकों बाद यादव को पता चला कि एसपी की 1989 की सिफारिश वाली फाइल खो गई है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चार दशक बीत चुके हैं, इसलिए यह याचिका समय सीमा के बाहर है। फिर यादव सुप्रीम कोर्ट गए।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
इस मामले में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्जवल भुयन की बेंच ने यूपी सरकार से जवाब मांगा। बेंच ने सीनियर वकील राणा मुखर्जी को इस मामले के समाधान के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किया। बुधवार को यूपी सरकार की वकील रुचिरा गोयल ने बेंच को बताया कि डीजीपी ने यादव के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र देने पर सहमति जताई है।

कोर्ट ने 5 लाख रुपये मानदेय देने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यादव ने ईमानदारी से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें सिर्फ अपनी बहादुरी की पहचान चाहिए, पैसा नहीं। लेकिन बेंच ने महसूस किया कि यादव को उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए। 38 साल तक उनकी बहादुरी को पहचान नहीं मिली। अपने विवेकाधीन अधिकारों का उपयोग करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को यादव को 5 लाख रुपये का मानदेय देने का निर्देश दिया।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...