21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयअब AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भी GST की मार, इतना बढ़ेगा...

अब AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भी GST की मार, इतना बढ़ेगा डेली चार्ज

Published on

नई दिल्ली ,

एम्स के प्राइवेट वार्ड में इलाज कराना अब और महंगा हो गया है. अब एम्स के प्राइवेट वार्ड में पांच प्रत‍िशत जीएसटी लागू करने का आदेश जारी किया गया है. इसे बाद अब रोजाना मरीजों को 300 रुपये अत‍िरिक्त देना होगा. इससे पहले मई में ही पहले डीलक्स रूम का किराया लगभग डेढ़ से दोगुना किया गया था. दो महीने बाद एक बार फिर से डीलक्स रूम में इलाज कराना और महंगा हो गया है. ये अब रोजाना 6300 रुपये होगा. इसे लेकर बुधवार को एम्स प्रशासन की तरफ से आदेश जारी करते हुए उसे नोट‍िफाई कर दिया गया. अब 6000 रुपये वाले बेड पर 5 प्रत‍िशत जीएसटी के बाद इसका किराया 300 रुपये बढ़कर 6300 हो गया है.

इससे पहले एक जून से बढ़े हुए शुल्क पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं. इससे मरीजों को पहले की तुलना में प्राइवेट वार्ड के लिए डेढ़ से दोगुना शुल्क देना पड़ रहा था. इस बढ़त को देखते हुए ही शायद एम्स प्रशासन ने 19 मई को प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़ाने और 300 रुपये तक की जांचें शुल्क मुफ्त करने का आदेश जारी किया था जो लागू भी हो गया था.

बता दें कि एम्स के प्राइवेट वार्ड में 288 बेड की सुविधा है. एम्स प्रशासन ने मई में जारी आदेश में प्राइवेट वार्ड में बी श्रेणी के कमरे का शुल्क प्रतिदिन दो हजार रुपये से बढ़कर तीन हजार रुपये और डीलक्स श्रेणी के कमरे का शुल्क प्रतिदिन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये कर दिया था. जो अब एक बार फिर से 5 प्रत‍िशत जीएसटी जुड़कर लिया जाएगा.अब तक बी श्रेणी के प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को 10 दिन के लिए अग्रिम शुल्क कुल 33,000 रुपये व डीलक्स श्रेणी के प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने के लिए कुल 63,000 रुपये अग्रिम शुल्क जमा करना होता था.

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...