7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयअब सही सवाल : पहलगाम की बैसरन घाटी में क्यों नहीं था...

अब सही सवाल : पहलगाम की बैसरन घाटी में क्यों नहीं था कोई जवान? CRPF के डीजी ने कमांडेंट से मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के मामले में सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने पहलगाम इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्होंने पूछा है कि मौके पर सीआरपीएफ को कोई भी जवान क्यों तैनात नहीं था।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में डीजी सिंह ने कमांडेंट राजेश से पूछा है कि वह बताएं कि बैसरन घाटी में उनके जवान क्यों नहीं थे? सूत्रों का कहना है कि हमले वाले दिन बैसरन घाटी में ना तो जम्मू-कश्मीर का कोई पुलिसकर्मी तैनात था और ना ही सीआरपीएफ का कोई जवान। जबकि बैसरन मैदान से करीब सात किलोमीटर नीचे सीआरपीएफ कैंप के सामने से ही टूरिस्ट बैसरन मैदान में जा रहे थे।

एक भी जवान होता तो हिम्मत नहीं होती
बताया जाता है कि यह बैसरन मैदान टूरिस्टों के लिए सालभर खुला था, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ना तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वहां पर अपना कोई चौकी बनाई और ना ही सीआरपीएफ का कोई जवान वहां था। सूत्रों का कहना है कि अगर जम्मू-कश्मीर पुलिस या सीआरपीएफ की तरफ से एके-47 से लैस एक भी जवान मौके पर होता तो आतंकवादियों की इतनी बड़ी हिम्मत नहीं हो सकती थी।

पुलिस भी अपने स्तर पर कर रही जांच
आतंकवादियों ने खुले मैदान में 26 लोगों के सिर पर गोली मारकर उनकी जान ली। फोर्स का एक भी जवान वहां होता तो, उन्हें जवाब देने के लिए भारी पड़ता। क्योंकि, वह भागकर भी जाते तो कहां। लेकिन उस दिन कोई जवान वहां तैनात नहीं था। इसी चूक या लापरवाही के सामने आने के बाद सीआरपीएफ के डीजी ने वहां सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार से इस बारे में जवाब मांगा है। मामले में सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अपने स्तर पर इस चूक की जांच कर रही है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...