12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार में अब नया बवाल, बैठक में जीजाजी को लेकर पहुंच गए...

बिहार में अब नया बवाल, बैठक में जीजाजी को लेकर पहुंच गए मंत्री तेज प्रताप

Published on

पटना

बिहार की नई महागठबंधन सरकार विवादों में घिरती दिख रही है। अभी कार्तिकेय शर्मा के अपहरणकांड मामले से निपट ही रहे थे कि
तेज प्रताप यादव ने ‘जीजाकांड’ कर दिया। सरकारी मीटिंग में अपने बड़े बहनोई और मीसा भारती के पति शैलेश यादव के साथ पहुंचे। बकायदा उन्होंने मीटिंग में भाग लिया। अधिकारियों के बगल में बैठे रहे। कागजातों के पन्ने पलटते रहे।

तेज प्रताप के साथ बैठक में बहनोई शैलेश शामिल
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की बैठक की थी। इसमें उनकी बहन और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार भी दिखे। नए वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप जब विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तब शैलेश यादव ठीक उनके बगल में बैठे थे। बिना किसी सरकारी पद के आधिकारिक बैठक में शैलेश के शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया।

मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुद ट्वीट किया था फोटो
पूरे मामले पर बीजेपी हमलावर है। पार्टी से जुड़े नेता उस मीटिंग का फोटो ट्वीट कर आरजेडी और नीतीश सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। खास बात ये कि इस मीटिंग का फोटो नए वन पर्यावरण मंत्री बने तेजप्रताप यादव ने खुद ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उनके ट्विटर को स्क्रॉल करने पर वो ट्वीट नहीं मिला। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। मगर बीजेपी नेता उसका स्क्रीन शॉट लेकर सवाल पर सवाल दागे जा रहे हैं। अब आरजेडी का पूरा ब्रिगेड लालू के बड़े लाल के बचाव में उतर गया है। अजब-गजब तर्क भी दिए जा रहे हैं।

‘तो तेज प्रताप सबसे बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे’
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री तेज प्रताप यादव को कोई हल्के में ना ले। हमारे भाई शैलेश जी भी साथ बैठे हैं। मेरा दावा है कि राजद के सभी मंत्रियों से शैलेशजी ज्यादा समझदार- ज्ञानी- टैलेंटेड जरूर हैं। शैलेश भाई का आशीर्वाद रहा तो तेज प्रताप सबसे बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे।’

तेज प्रताप के बचाव में उतरे आरजेडी नेता
अब आरजेडी के नेता सफाई पर सफाई पेश कर रहे हैं। प्रवक्ता शशि यादव ने मीडिया से कहा कि शैलेश यादव किसी काम से तेज प्रताप से मिलने गए थे। मीटिंग चल रही थी, इसलिए उन्हें वहीं बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया। किसी मंत्री के चैंबर में जाना कोई गुनाह नहीं है। शैलेश कुमार ने किसी भी अधिकारी को कोई निर्देश या आदेश नहीं दिए।

नीतीश सरकार के तीन मंत्री विवादों में
कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ जारी वारंट को लेकर विवाद चल ही रहा है। साथ ही बीजेपी ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर कारतूस रखने के मामले को लेकर बयानबाजी की है। नया मामला तेज प्रताप को लेकर आ गया। सरकारी बैठक में वो अपने बहनोई को साथ लेकर आ गए। अब बीजेपी के नेता इसे जंगलराज का दर्जा दे रहे हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...