21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और अमेरिका के परमाणु युद्ध से 5 अरब लोगों की होगी...

रूस और अमेरिका के परमाणु युद्ध से 5 अरब लोगों की होगी मौत, नई स्टडी में दावा

Published on

वॉशिंगटन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। इसी कारण दुनिया में लगातार न्यूक्लियर युद्ध का खतरा बढ़ा हुआ है। इस बीच एक नई स्टडी ने दुनिया को डराने वाली चेतावनी दी है। नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर आज के समय रूस और यूक्रेन के बीच फुल स्केल न्यूक्लियर वॉर हो तो दुनिया में पांच करोड़ लोग मारे जाएंगे। हालांकि ये सभी लोग बम के सीधे प्रभाव से नहीं बल्कि दुनिया भर में अकाल के प्रभाव से मारे जाएंगे। नई स्टडी में दावा किया गया है कि न्यूक्लियर बम के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आ सकेगा।

अमेरिका के रट्जर्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दुनिया भर में छह संभावित न्यूक्लियर संघर्षों से होने वाले परिणामों को मैप किया है। उनकी ये स्टडी नेचर फूड जर्नल में प्रकाशित हुई है। इस अध्ययन में उन्होंने कहा है कि रूस और अमेरिका के बीच अगर परमाणु युद्ध होता है तो आधी मानवता का सफाया हो जाएगा। इस अनुमान की गणना परमाणु विस्फोट के कारण पैदा होने वाले कालिख के वायुमंडल में जाने के आधार पर की गई है।

भारत और पाकिस्तान के युद्ध से क्या होगा
शोधकर्ताओं ने अपने परिणाम के लिए सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के एक जलवायु पूर्वानुमान उपकरण का इस्तेमाल किया। इसके जरिए उन्होंने हर देश की प्रमुख फसलों के उत्पादन का अनुमान लगाया। बड़े युद्ध के नुकसान तो बड़े हैं, लेकिन अगर छोटे पैमाने पर भी युद्ध होता है तो दुनिया भर में खाद्य संकट के विनाशकारी परिणाम दिखेंगे। अध्य्यन में कहा गया है कि अगर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच ही अगर एक छोटा न्यूक्लियर युद्ध होता है तो पांच वर्ष में दुनिया में सात फीसदी फसल उत्पादन में गिरावट दिखेगा। वहीं रूस और अमेरिका के युद्ध में तीन से चार वर्षों में 90 फीसदी फसल उत्पादन गिरेगा।

बड़े युद्ध में बचना मुश्किल
शोधकर्ताओं ने युद्ध के तुरंत बाद जानवरों के चारे को कम करना या भोजन की बर्बादी को कम करने पर नुकसान की भरपाई पर भी नजर डाली है। लेकिन बड़े पैमाने पर युद्ध से शोधकर्ताओं को इससे कोई राहत नहीं दिखी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ये रिसर्च आई है। रूस की ओर से लगातार परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी दी जाती रही है।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...