19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिअपराध में नंबर वन पर... दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल...

अपराध में नंबर वन पर… दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल की अमित शाह को चिट्ठी, मिलने का भी समय मांगा

Published on

नई दिल्ली

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा किदिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। इसके बावजूद दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है।

दिल्ली अपराध में नंबर 1- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बताया है की भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन पर है। दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हैं और खुलेआम फिरौती का कारोबार चला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा है कि दिल्ली के हवाई अड्डों और स्कूलों को ईमेल और फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हैं।

मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
उन्होंने अपनी चिट्ठी में इस बात का भी जिक्र किया कि मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बनी हुई है। अरविंद केजरीवाल सहित आप नेता इस मसले पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोलते दिखाई दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपनी पदयात्रा, जनसभा और लोगों से मिलने के दौरान यह कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली को देश-विदेश में अब क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जा रहा है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...