6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीयबाप रे! कितना जोरदार धमाका था... दिल्ली बम ब्लास्ट का आया CCTV...

बाप रे! कितना जोरदार धमाका था… दिल्ली बम ब्लास्ट का आया CCTV फुटेज, वीडियो देख चौंक जाएंगे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास हुए धमाके ने आज सबको डरा कर रख दिया। राहत की बात यह रही कि इस बम धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। रोहिणी इलाके में हुए इस बम धमाके का अब वीडियो भी सामने आ गया है। धमाका कितना जोदार था, इस 17 सेकेंड के वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है। बता दें कि धमाका आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस ब्लास्ट से स्कूल की दीवार, पास की दुकानें और एक कार को नुकसान पहुंचा है।

बम धमाके का आया सीसीटीवी वीडियो
दिल्ली पुलिस रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित CRPF स्कूल में हुए इस बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। अब 17 सेकेंड छोटे सीसीटीवी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस 17 सेकेंड वीडियो में बम धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक रोड के किनारे दो कार खड़ी हैं और तभी 15 सेकेंड के बाद एक तेज धमाका होता है और कैमरा भी धुंधला हो जाता है।

बम धमाके की जांच में क्या पता चला?
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आया। विस्फोट के बाद का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें घना सफेद धुआं नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वे मोबाइल नेटवर्क का डेटा एकत्र कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि विस्फोट के समय आसपास कौन-कौन मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि एक देसी बम के कारण यह धमाका हो सकता है।

सीआरपीएफ स्कूल के बाहर के इलाके का निरीक्षण कर रहे फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल पर संदिग्ध ‘सफेद पाउडर’ बरामद किया है और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। उन्होंने स्कूल की दीवार के पास एक गड्ढा भी खोदा है और मिट्टी के नमूने भी ले गए हैं। एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल से बरामद कुछ सामग्री भी जांच के लिए भेज दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह किसी तरह का विस्फोटक है या कुछ और है, इसका पता तभी चल पाएगा जब हम इसकी पूरी तरह से जांच करेंगे। हमें संदेह है कि किसी देसी बम के कारण यह धमाका हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि एनएसजी, एनआईए और दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। त्योहार के कारण दिल्ली पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

बीएचईएल में 3 अफसर बनें जीएम हेड तबादले के साथ प्रभार में बदलाव

नई दिल्ली/भोपाल।बुधवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 16 अफसरों को ईडी बनाकर गुरूवार को...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...