18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलहैदराबाद में ओली पोप ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पाकिस्तानी दिग्गज को...

हैदराबाद में ओली पोप ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पाकिस्तानी दिग्गज को भी पीछे छोड़ा

Published on

हैदराबाद,

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया है. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट दिया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 रनों की शानदार पारी खेली. पोप भले ही दोहरे शतक से चूक गए हों, लेकिन उनकी पारी हैदराबादी फैन्स कभी नहीं भूलेंगे.

इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाए. पोप भारत के खिलाफ दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले अंग्रेज बल्लेबाज बन गए हैं. पोप ने एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2012 में अहमदाबाद टेस्ट मैच में 176 रनों की पारी खेली थी. भारतीय जमीन पर दूसरी पारी में किसी मेहमान बल्लेबाज का ये चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा. ओली पोप अब पाकिस्तान के सईद अनवर से भी आगे निकल चुके हैं.

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में सर्वोच्च स्कोर (इंग्लिश बल्लेबाज)
ओली पोप: 196 रन
एलिस्टेयर कुक: 176 रन
केन बैरिंगटन: 172 रन
इयान बेल: 159 रन
डेविड गॉवर: 157* रन

भारत में मेहमान बल्लेबाजों द्वारा सर्वोच्च स्कोर (दूसरी पारी)
232* एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) नागपुर 2000
225 ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) हैदराबाद 2010
198 गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज) कानपुर 1958
196 ओली पोप (इंग्लैंड) हैदराबाद 2024
188* सईद अनवर (पाकिस्तान) कोलकाता 1999

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 420 रन बनाए. देखा जाए तो भारत के खिलाफ उसकी जमीन पर नौवीं बार किसी टीम ने 400 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है. आखिरी बार ऐसा साल 2012 में अहमदाबाद में हुआ था, तब इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 406 रन बनाए थे. हालांकि इंग्लैंड वह मैच 9 विकेट से हार गया था.

मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए थे. पहली पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. जडेजा ने 180 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं केएल राहुल ने 86 रनों और यशस्वी जायसवाल ने 80 रनों की पारी खेली थी. पहली पारी के आधार पर भारत को 190 रनों की बढ़त मिली थी.

Latest articles

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

मानहानि मामले में सीएम भगवंत मान को झटका: मानसा कोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसा...

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...