21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयपाबंदियां हटा रहे चीन में ओमिक्रॉन के म्यूटेशन का खौफ, भारत को...

पाबंदियां हटा रहे चीन में ओमिक्रॉन के म्यूटेशन का खौफ, भारत को क्यों ज्यादा अलर्ट रहना चाहिए?

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच चीन के एक फैसले को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ी हुई है. दरअसल, चीन में जहां एक तरफ कोरोना कोहराम मचा रहा है वहीं दूसरी तरफ ‘ड्रैगन’ कोरोना की वजह से लगाई गई हर एक पाबंदी हटाने जा रहा है. दुनिया भर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे वक्त में जब बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने की जरूरत है, उस वक्त चीन सारी बंदिशें हटाने जा रहा है. इससे दुनिया के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है.

बताया जा रहा है कि चीन 8 जनवरी से एयरपोर्ट्स को खोल देगा, और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन जरूरी नहीं होगा. इतना ही नहीं, चीन अब कोरोना को बहुत ज्यादा संक्रामक बीमारी भी नहीं मान रहा है. उसने कोविड को ‘A’ कैटेगरी से हटाकर ‘B’ कैटेगरी में डाल दिया है.

अधिकारियों का तर्क- डेल्टा जितना खतरनाक नहीं ओमिक्रॉन
चीन के अधिकारियों ने इस पर तर्क दिया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा स्ट्रेन जितना घातक नहीं है, जिससे पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर मौतें हुईं. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के इस फैसले से एक बार फिर वुहान जैसे हालात बन सकते हैं. जैसे अब से तीन साल पहले को देखने को मिले थे. इतना ही नहीं चीन में फैले ओमिक्रॉन वैरिएंट के म्यूटेशन का खौफ भी बढ़ता जा रहा है. जैसा कि अभी तक कोरोना के कई म्यूटेट हुए वर्जन को देखा जा चुका है.

बता दें कि कोरोना की तबाही के बीच चीन ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर और फ्लाइट्स को बंद कर दिया था. लेकिन अब पाबंदी हटने के बाद सब कुछ सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारी है, जो कि चिंताजनक भी है. बता दें कि चीन में अभी तक अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर फ्लाइट की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए फाइव वन पॉलिसी लागू की थी.

फ्लाइट्स में कोरोना नियमों का होगा पालन
इसके मुताबिक, हर विदेशी एयरलाइन चीन में सिर्फ एक एयर रूट अपनाएगी और हफ्ते में एक फ्लाइट का संचालन करेगी. इसमें भी यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण रखा जाता था. लेकिन अब चीन ने इस पॉलिसी को भी खत्म करने का ऐलान कर दिया. हालांकि, अभी भी फ्लाइट में यात्रियों को मास्क समेत अन्य कोरोना नियमों का पालन करना होगा.

भारत को और रहना होगा सतर्क
इसी कड़ी में अभी तक कोरोना को लेकर लागू की गईं पाबंदियों चलते भारत और चीन के बीच कोई भी सीधी उड़ान नहीं है. लेकिन अब जब चीन अपने एयरपोर्ट्स खोलने जा रहा है तो ऐसे में चीन और भारत के बीच एक बार फिर लोगों का आना जाना शुरू हो सकता है. जिससे चीन से आने वाले वायरस का ख़तरा भी बढ़ जाएगा.

इतना ही नहीं चीन ने अपने बॉर्डर खोलने का फैसला किया है. चीन में अब सड़क और पानी के रास्ते से आने पर लगे प्रतिबंध को हटाएगा और यात्रियों का आना जाना धीरे-धीरे फिर से शुरू होगा. विदेश से लौटकर काम शुरू करने, व्यापार, पढ़ाई करने या परिवार के पास वापस लौटने वाले विदेशी यात्रियों के लिए व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा और उन्हें वीजा फिर से दिया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...