3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यटिकट मांगने पर कहा कुत्ता... ट्रेन में तीन TTE के साथ लड़...

टिकट मांगने पर कहा कुत्ता… ट्रेन में तीन TTE के साथ लड़ पड़ी GRP टीम

Published on

प्रयागराज

ट्रेन में पुलिसकर्मी को टिकट मांगना इतना नागंवारा लगा कि उसने टीटीई की पिटाई कर दी। यही नहीं टीटीई का कालर पकड़ते हुए उसको घसीटा और कुत्ता तक कहा। मामला बीकानेर से प्रयागराज आ रही 20404- प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। दरअसल, बीकानेर से प्रयागराज जा रही ट्रेन में जीआरपी फतेहपुर की टीम सवार हुई। जीआरपी की टीम के सदस्य एसओ साहब सिंह के साथ ए2 कोच में सवार हो गए। वहां पर मौजूद टीटीई ने उनसे टिकट मांगा तो उन्होंने बदसलूकी शुरू कर दी। इसी दौरान दो अन्य टीटी भी कोच में पहुंच गए। एसओ साहब सिंह के साथ चार पुलिसकर्मियों ने तीन ऑन बोर्ड टीटीई से टिकट मांगने के बाद कथित तौर पिटाई कर दी। टीटीई की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि फतेहपुर जीआरपी टीम ने उन्हें कुत्ता कहकर संबोधित किया। इसके बाद घसीटकर फतेहपुर स्टेशन पर उतारने लगे। इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पर अब वायरल हो रहा है।

टीटीई की पिटाई मामले में अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयागराज जीआरपी के एसपी अष्टभुजा सिंह ने आरोपी एसओ को हटा दिया है। प्रयागराज जीआरपी के सीओ को मामले की जांच के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन भेजा गया है। टीटीई की ओर से आरोप लगाया कि जीआरपी के एसओ समेत चार पुलिसकर्मी बिना ए2 कोच में चढ़ गए थे। उनसे टिकट मांगा तो उन्होंने हमें कुत्ता कहा। इसका विरोध करने पर जीआरपी एसओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट का वीडियो लोगों ने बनाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑन बोर्ड टीअीई की ओर से प्रयागराज जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

दर्ज कराई गई शिकायत में टीटीई की ओर से कहा गया है कि ए2 कोच में फतेहपुर जीाआरपी एसओ के साथ चार सिपाही सवार हुए। टीटीई ओर से उनसे टिकट दिखाने को कहा गया। इस पर उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। टीटीई ने जब टिकट न होने पर कोच छोड़ने के लिए कहा कि जीआरपी जवानों ने टीटीई से मारपीट शुरू कर दी। दरअसल, जीआरपी के 5 जवानों की टीम एक आरोपी को ऑपरेशन के बाद पकड़कर वापस फतेहपुर ले जा रही थी। जीआरपी की टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...