9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयउधर कार शोरूम में चलीं तबाड़तोड़ गोलियां, इधर व्यापारी से 3.5 करोड़...

उधर कार शोरूम में चलीं तबाड़तोड़ गोलियां, इधर व्यापारी से 3.5 करोड़ का सोना लूट ले गए चोर, दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश

Published on

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में चोरी, गोलीबारी और मर्डर की घटनाएं जैसे आम हो गई हैं। अपराधियों ने दिल्ली पुलिस के नाक में दम कर दिया है। बीते 24 घंटों में तीन फायरिंग की घटनाओं के बाद अब 3.5 करोड़ रुपये की कीमत का 4 किलो सोना लूटने की घटना भी सामने आई है। करोल बाग में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक सोने के व्यापारी को अपना निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार रात को ही दिल्ली के दूसरे कोने में एक सेकेंड हैंड कार शोरूम में 20 से ज्यादा गोलियां चली थीं, जिसमें मालिक को धमका कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

सोना व्यापारी से करोड़ों की लूट
बीते शुक्रवार की रात मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक सोने के व्यापारी ऑटो से घर की ओर आ रहे थे। गुलाबी बाग के पास जैसे ही वह अपने ऑटो से उतरे, ताक लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनके पास से 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का 4 किलो सोना लूट लिया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

उसी रात कार शोरूम में फायरिंग
शुक्रवार रात ही दक्षिण दिल्ली के नारायणा में स्थित सेकेंड हैंड कार शोरूम ‘कार स्ट्रीट मिनी’ में 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चली थीं। इत्तेफाक से यह कार शोरूम पुलिस थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर है। शूटिंग का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें दो लोग फायरिंग कर रहे थे जबकि दो कर्मचारी बैठे थे और तीसरे आदमी ने उन्हें धमकी दी थी।

‘कार स्ट्रीट मिनी’ में हुई शूटिंग, एक रंगदारी मांगने के लिए की गई थी। शूटरों ने एक पर्चा छोड़ा था जिसमें लिखा था भाऊ गैंग, 2020 से और इसे वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जोड़कर देखा जा रहा है। हिमांशु भाऊ 2022 में देश से भाग गया और माना जाता है कि वह इस समय पुर्तगाल में है। सूत्रों ने कहा कि शोरूम के मालिकों से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन चार लग्जरी कारें – दो BMW, एक मिनी कूपर और एक मर्सिडीज जरूर क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शनिवार को कहा कि तीनों शूटरों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...