10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालगल्ले से 100 रुपए चुराने के शक में युवक के गले में...

गल्ले से 100 रुपए चुराने के शक में युवक के गले में बांधी रस्सी, फिर बुरी तरह पीटा

Published on

अलीराजपुर,

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में किराना दुकान से 100 रुपए चुराने के शक में युवक की बेरहमी से मारपीट की. तीन लोगों ने मिलकर युवक को रस्सी से बांधा और फिर जमकर पीटा. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिले के नानपुर थाने इलाके के देवलानी गांव की यह घटना है. चंदरसिंह (40) नामक एक शख्स को गांव के ही तीन दबंगों ने 100 रुपए चोरी के शक में पीटा. युवक के गले और शरीर में रस्सी बांधकर उसे सरेराह अपमानित किया.

दबंग उसे रस्सी से बांधकर घसीटते रहे. पिटाई करते रहे. उसे जलील करते रहे. लेकिन ग़लत का विरोध करने की जहमत वहां मौजूद किसी भी शख्स ने नहीं उठाई. उल्टा लोग वीडियो रिकॉर्ड करते रहे.यही वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित चंदरसिंह को थाने बुलाकर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.

दरअसल, देवीसिंह नामक मुख्य आरोपी को आशंका थी कि गांव के ही चंदरसिंह ने उसकी किराना दुकान के गल्ले से 100 रुपए चुराए हैं. इसी को लेकर दबंग ने घटना को अंजाम दिया.

इस मामले में जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने पीड़ित से संपर्क कर उसे बुलवाया और अपराध दर्ज किया. अब पुलिस आरोपी दबंगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है ताकि अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सके. पीड़ित गरीब है और मजदूरी करता है.

साथ ही पुलिस अब वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की भी तलाश कर रही है. क्योंकि अपराध उसने घटित होने दिया गया ओर बाद में बहुप्रचारित करने के उद्देश्य से वीडियो प्रसारित किया गया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...