18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeराजनीतिED की छापेमारी पर सिसोदिया ने खुद को बताया पाक साफ, मुस्कुराते...

ED की छापेमारी पर सिसोदिया ने खुद को बताया पाक साफ, मुस्कुराते हुए तंज भी कसा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर देश के कई राज्यों में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और सीबीआई जांच का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक बार फिर खुद को पाक साफ बताया तो ईडी की छापेमारी पर मुस्कुराते हुए तंज कसा और कहा कि उन्हें स्कूल के चार नक्शे और मिल जाएंगे।

दिल्ली के सराय काले खां में एक फ्लाईओवर की शुरुआत के लिए पहुंचे मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”पहले इन्होंने सीबीआई की छापेमारी की, उसमें कुछ नहीं निकला। अब ईडी के छापे में भी कुछ नहीं निकलेगा। पूरी कोशिश है कि बस किसी तरह जो देश में शिक्षा का माहौल बना, अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं, उनको रोक दिया जाए। ये रोक नहीं पाएंगे, सीबीआई यूज कर लें, ईडी यूज कर लें। लेकिन ये शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास कुछ है नहीं, मैंने ईमानदारी से काम किया है। उन्हें चार स्कूलों के नक्शे और मिल जाएंगे।”

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शराब कारोबारियों और दिल्ली की शराब नीति से जुड़े रहे कुछ अधिकारियों के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। इससे पहले सीबीआई ने भी छापेमारी की थी। दिल्ली के आबकारी मंत्री सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर की भी सीबीआई ने तलाशी ली थी।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...