9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयRSS मुख्यालय को किस आधार पर दी सुरक्षा? बुजुर्ग ने RTI में...

RSS मुख्यालय को किस आधार पर दी सुरक्षा? बुजुर्ग ने RTI में जानकारी मांगी तो पुलिस ने भेजा समन, कोर्ट पहुंचा मामला

Published on

नई दिल्ली

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने 61 वर्षीय बुजुर्ग की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार और नागपुर पुलिस को नोटिस जारी किया है। दरअसल, बुजुर्ग ने एक आरटीआई (RTI) के जरिए महाराष्ट्र सरकार से पूछा था कि किस आधार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागपुर स्थिति मुख्यालय को सुरक्षा प्रदान की गई और इस पर कितना खर्च आ रहा है।

RTI दाखिल करने वाले 61 वर्षीय ललन किशोर सिंह का दावा है कि वो दिहाड़ी मजदूर हैं, साथ ही एक्टिविस्ट भी हैं। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें नागपुर के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) द्वारा 26 दिसंबर 2021 को जारी नोटिस रद्द की जाए। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रोहित देव और जस्टिस वाईवी खोबरागड़े ने सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी।

बुजुर्ग ने RTI में क्या जानकारी मांगी थी?
ललन किशोर सिंह के वकील जितेश दुहिलानी ने बताया कि याचिकाकर्ता को अखबार के जरिए पता लगा था कि सरकार, नागपुर स्थित RSS मुख्यालय को सुरक्षा प्रदान कर रही है, जबकि संघ एक अपंजीकृत गैर सरकारी संस्था है। इसीलिए उन्होंने जिज्ञासावश 30 जून 2021 को आरटीआई लगाई और महाराष्ट्र के गृह विभाग से पूछा कि आरएसएस मुख्यालय को सुरक्षा प्रदान करने करने का आधार क्या है। इस पर कितना खर्च आ रहा है। बाद में उनकी आरटीआई राज्य के खुफिया विभाग को भेज दिया गया और बाद में वहां से नागपुर पुलिस के पास पहुंचा।

बाद में नागपुर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (स्पेशल ब्रांच) ने जवाब दिया और कहा कि याचिकाकर्ता ने जो सूचना मांगी है उसे आरटीआई अधिनियम के तहत छूट मिली हुई है और इस तरह की सूचना प्रदान नहीं की जा सकती है। इसी बीच कुछ महीने बाद 26 दिसंबर 2021 को ललन किशोर को नागपुर के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) की तरफ से समन भेज दिया गया और आरटीआई के जवाब में संबंध पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया।

‘सूचना मांग कोई जुर्म नहीं किया’
याचिकाकर्ता (ललन किशोर) ने कहा कि अगर किसी गैर सरकारी संस्था को राज्य के फंड से सुरक्षा प्रदान की जा रही है तो एक नागरिक होने के नाते उसका अधिकार है कि उसे जानकारी प्रदान की जाए। ऐसा न करना मौलिक अधिकार का हनन है। सिंह के वकील ने कहा कि आरटीआई दाखिल करने के बाद उन्हें जिस तरीके से समन किया गया, वह गैरकानूनी है और मौलिक अधिकारों का हनन भी करता है।

वकील ने कहा कि ललन सिंह ने अपनी आरटीआई में जो जानकारी मांगी थी वह जनहित में है और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं करती है, इसलिए आरटीआई का जवाब दिए बगैर याचिकाकर्ता के खिलाफ जांच शुरू करना गैरकानूनी है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...