11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार और हरिवंश में डेढ़ घंटे मुलाकात, क्या बिहार में कुछ...

नीतीश कुमार और हरिवंश में डेढ़ घंटे मुलाकात, क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

Published on

पटना

बिहार की सियासत में जिस मुलाकात की इंतजार की जा रही थी, वो आखिरकार हो ही गई। सीएम नीतीश कुमार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की मुलाकात हुई है। इसकी चर्चा सियासी गलियारे में ज्यादा हो रही है। ऐसा माना जाता है कि जेडीयू सांसद हरिवंश की पहचान नीतीश कुमार और पीएम मोदी की कड़ी के तौर पर रही है। नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो गए मगर हरिवंश आज भी राज्यसभा के सभापति बने हुए हैं।

नीतीश से मिले हरिवंश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की मुलाकात बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हुई है। नीतीश कुमार से उनके आवास 1 अणे मार्ग पर दोनों की मुलाकात सोमवार शाम को हुई। हाल के दिनों में नीतीश कुमार जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हरिवंश की नीतीश से मुलाकात हुई है। जेडीयू ने लगातार दूसरी बार हरिवंश को राज्यसभा भेजा है।

राज्यसभा के उपसभापति हैं हरिवंश
दरअसल, हरिवंश उन दिनों से सीएम नीतीश के करीबी रहे हैं, जब वो एक अखबार के संपादक थे। वो 2014 में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। कहा जाता है कि हरिवंश को उपसभा पति बनाने में नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। तब से हरिवंश उपसभापति बने हुए हैं। नीतीश कुमार ने 2022 में बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ लिया मगर हरिवंश के ओहदे पर कोई आंच नहीं आई।

हरिवंश को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा
जेडीयू सांसद हरिवंश के राज्यसभा के उपसभापति बने रहने पर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा रहती है कि नीतीश और पीएम मोदी के बीच की कड़ी है। इसी वजह से नीतीश कुमार ने उन पर इस्तीफे का दबाव नहीं बनाया। हालांकि इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं आया। वैसे, अगले साल हरिवंश का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...