9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकोई पेट्रोल भी मुफ्त दे सकता है... PM का फिर से इशारों...

कोई पेट्रोल भी मुफ्त दे सकता है… PM का फिर से इशारों में AAP पर हमला

Published on

पानीपत

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश में मुफ्त चीजें बांटने जैसी स्कीमों को गलत बताया है। हरियाणा के पानीपत में एथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि रेवड़ी कल्चर देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि सरकार के पैसा हो और तभी वह निवेश कर सकेगी। भले ही उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी की टिप्पणी को आम आदमी पार्टी पर हमला माना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों की राजनीति आत्मकेंद्रित है, वे आकर किसी दिन पेट्रोल और डीजल भी मुफ्त बांटने का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे कदम देश के बच्चों का भविष्य छीन लेंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्सपेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसे ऐलान करने वाले कभी नई तकनीक पर निवेश नहीं करेंगे। वे किसानों से झूठे वादे करेंगे, लेकिन उनकी आय बढ़ाने के लिए कभी एथेनॉल के प्लांट नहीं लगाएंगे। वे बढ़ते प्रदूषण पर हवाई बातें करते रहेंगे, लेकिन समाधान से दूर भागेंगे। यह नीति नहीं बल्कि अनीति है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए साफ नीयत चाहिए और नीति चाहिए। इसके लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी पड़ती है। सरकार को बहुत सारी राशि निवेश करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों में राजनीतिक स्वार्थ अपनाने के लिए शॉर्ट कट अपनाने और समस्याओं को टालने की प्रवृत्ति होती है, वे कभी समाधान नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को भले ही कुछ वक्त के लिए वाहवाही मिल जाए, लेकिन कामयाबी नहीं मिलती। शॉर्ट कट से शॉर्ट सर्किट हो जाता है। हमारी सरकार समस्याओं के स्थायी समाधान में जुटी है। पराली की समस्या को लेकर बहुत कुछ कहा गया था, लेकिन शॉर्ट कट वाले कभी इसका समाधान नहीं कर पाए। हम किसानों की समस्या समझते हैं, इसलिए हम उनकी मदद कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में जैविक ईंधन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।

सरकार के पास धन ही नहीं होगा तो कैसे करेंगे विकास
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के पास जब धन ही नहीं होगा तो फिर वह कैसे बड़े-बड़े प्लांट लगाएगी। हमें यह याद रखना है कि हम रहें या न रहें, यह राष्ट्र तो हमेशा रहेगा। सदियों से रहता आया है और सदियों तक रहेगा। उसकी संतानें भी हमेशा रहेंगी। हमें भावी संतानों को बर्बाद करने का हक नहीं है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...