24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोरोना से 10 लाख लोगों की हो सकती है मौत,...

चीन में कोरोना से 10 लाख लोगों की हो सकती है मौत, नए शोध ने दुनिया को डराया, हालात खतरनाक

Published on

बीजिंग

चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। एक हफ्ते पहले चीन में जीरो कोविड पॉलिसी में छूट दी गई थी, जिसके बाद से मामले बढ़े हैं। मामले बढ़ने के साथ ही चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर रही है, जिसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इससे 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। इससे जुड़ा एक शोध सामने आया है। शोध के सह लेखक और हांग कांग यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग के पूर्व डीन गेब्रियल लेउंग ने कहा, ‘चीनी सरकार ने बिना किसी बूस्टर वैक्सीन के कोरोना नियमों में ढील दी है। इससे लगभग 10 लाख लोगों में 684 लोगों की कोरोना से मौत होगी।’

शोध सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है, लेकिन ब्लूमबर्ग का कहना है कि उन्होंने इसकी समीक्षा की है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि चीन में लगभग 964,400 लोग कोरोना वायरस से मर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘हमारे परिणाम बताते हैं कि दिसंबर 2022-जनवरी 2023 तक कोरोना नियमों में ढील से मामले बढ़ेंगे और यह इतने होंगे कि सभी प्रांतों के अस्पतालों के लिए मामलों को संभालना मुश्किल हो जाएगा।’

कोरोना के आंकड़ों को दबा रहा है चीन
इस बीच चीन में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने अनिवार्य पीसीआर परीक्षण को खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं, मंगलवार से चीन की सरकार ने कोरोना मामलों की घोषणा भी बंद कर दी है। चीन में लोग अब कोरोना से जुड़ी जानकारी लेने के लिए अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर बुखार सर्च कर नए आंकड़ों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीजिंग और बाओडिंग और शिजियाझुआंग के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर वायरस फैला हुआ है।

22,000 लोगों को बुखार
चीन की सरकार ने 7 दिसंबर को 10 सूत्रीय नोटिस जारी किया था, जिसमें कोरोना संक्रमितों को घर पर क्वारंटीन रहने का विकल्प दिया गया। शहरों को निर्देश दिया गया कि वह लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। इसके साथ ही PCR परीक्षण को कम करने को कहा। बीजिंग म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता ली आंग ने सोमवार को कहा था कि 11 दिसंबर को राजधानी में बुखार का इलाज कराने पहुंचे लोगों की संख्या 22,000 थी, जो एक सप्ताह पहले के स्तर से 16 गुना ज्यादा थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...