22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयवन नेशन वन इलेक्शन के जरिए राष्ट्रपति द्वारा गिराया जाएगा विपक्ष की...

वन नेशन वन इलेक्शन के जरिए राष्ट्रपति द्वारा गिराया जाएगा विपक्ष की सरकारो को : राकेश टिकैत

Published on

मैनपुरी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मैनपुरी में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में देश में एक साथ चुनाव की वकालत करती नजर आ रही है। मतलब, लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा और निकाय चुनाव तक को एक साथ कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में कमिटी के गठन की चर्चा है। माना जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र में भी इस पर विचार किया जा सकता है। राकेश टिकैत ने इस मसले को अपने ही अंदाज में पेश किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रस्ताव को राष्ट्रपति को अधिक अधिकार दिए जाने के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार वन नेशन वन इलेक्शन के जरिए राष्ट्रपति को अधिक पावर देंगे। उन्होंने आशंका जताई कि जहां भी विपक्ष की सरकार बनेगी, उसे गिराया जाएगा। विपक्ष की सरकार को एक साल में गिरा दिया जाएगा। अगले चार सालों तक ऐसे प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लगाकर राज करेंगे।

सरकार अच्छा करेगी तो जीतेगी
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव और घोसी उप चुनाव को लेकर भी किसान नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिसको इलेक्शन लड़ना है, यह उनका चुनाव है। उन्होंने कहा कि सरकार ठीक करेगी तो जनता उनके साथ चली जाएगी। अगर सरकार ठीक काम नहीं करेगी तो जनता दूसरी तरफ चली जाएगी। राकेश टिकैत के बयान को काफी अहम माना जा रहा है।

जी-20 का विरोध नहीं
किसान नेता ने कहा कि जी-20 इंटरनेशनल प्रोग्राम है। हर देश में होता है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत देश को नेतृत्व करने का मौका मिला है। राकेश टिकैत ने कहा कि इसको लेकर दुनिया में बड़ा मैसेज जाता है। इसको लेकर हमारा कोई विरोध नहीं है। हालांकि, टिकैत ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के मसले पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर संस्थानों पर अपना अधिकार करना चाहती है।

विपक्ष को जमीन पर उतरना होगा
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। हालांकि, जमीन पर अभी तक गठबंधन के न दिखने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आंसू गैस का एक गोला नहीं चला है। अभी मुद्दे बहुत हैं। देश में केवल किसान संगठनों के मुद्दे नहीं हैं। बहुत सारे मुद्दे हैं, जिसको लेकर सड़क पर आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर में सोने से काम नहीं चलेगा। सड़कों पर संघर्ष शुरू करना पड़ेगा। विपक्ष को मजबूत होना चाहिए।

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर विपक्ष कमजोर होगा तो तानाशाहों का जन्म होगा। सबसे ज्यादा कब्जाधारी बीजेपी और संघ के लोग हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ के लोगों से अपनी जमीन बचाओ। विपक्ष को आंदोलन का रास्ता तैयार करना चाहिए। केंद्र सरकार की कमी पर खड़े होकर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम राजनीति से दूर हैं। विपक्षी गठबंधन को उन्होंने सुझाव दिया कि सत्ता पाने के लिए एक होकर संघर्ष करो।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...