9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यएक ने तार हिलाया और... मोरबी में कैसे गिरा पुल, CCTV में...

एक ने तार हिलाया और… मोरबी में कैसे गिरा पुल, CCTV में कैद खौफनाक मंजर देखिए

Published on

मोरबी,

गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि लोग ब्रिज पर सेल्फी लेते और मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं. तभी कुछ ही सेकंड में ब्रिज गिर जाता है और कुछ ही पल में लोग नदी में समा जाते हैं. 35 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल पर काफी भीड़ नजर आ रही है. ब्रिज काफी सकरा है. अचानक से ब्रिज टूटने पर सैकड़ों लोग इसमें गिर जाते हैं.

मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे ये हादसे हुआ था. यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट कर नदी में गिर गया था. हादसे के वक्त ब्रिज पर 300-400 लोग मौजूद थे. कुछ लोगों ने ब्रिज के बाकी हिस्से और रस्सियों पर लटककर जान बचाने की कोशिश की. तो कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर आने में सफल हुए. सैकड़ों लोग नदी में समा गए.

हादसे में 141 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो गई. पिछले 15 घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी है. रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. कंपनी पर 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है.

5 दिन पहले ही खोला गया था ब्रिज
केबल ब्रिज 100 साल से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है. यह ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था. राजा-महाराजाओं के समय का यह पुल ऋषिकेश के राम-झूला और लक्ष्मण झूला पुल कि तरह झूलता हुआ सा नजर आता था, इसलिए इसे झूलता पुल भी कहते थे. इसे गुजराती नव वर्ष पर महज 5 दिन पहले ही रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था. यह पुल 7 महीने से बंद था.

बताया जा रहा है कि फिटनेस सर्टिफिकेट लिए बिना ही ब्रिज को शुरू कर दिया गया था. ब्रिज पर घूमने आए लोगों को 17 रुपए का टिकट खरीदना होता था. वहीं, बच्चों के लिए 12 रुपए का टिकट अनिवार्य था. नगर पालिका चीफ ऑफिसर संदीप सिंह ने बताया कि कम्पनी ने रेनोवेशन खत्म किया है या नहीं किया इसकी जानकारी दिए बगैर ही ब्रिज छुट्टियों में शुरू किया गया और बहुत सारे लोग एक साथ भेजे थे तो उसकी वजह से हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि नगर पालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया गया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...