17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'ABVP ही टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश से बाहर फेंक सकता', बोले उत्तर...

‘ABVP ही टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश से बाहर फेंक सकता’, बोले उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM

Published on

देवरिया,

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक देवरिया में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रान्त के 62वें प्रांतीय अधिवेशन के दौरान टुकड़े-टुकड़े गैंग पर बरस पड़े. उन्होंने कहा कि ABVP के अंदर वह ताकत है, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश से बाहर निकाल कर फेंक सकता है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें ज्ञान प्राप्त करना है जो स्वामी विवेकानंद जी ने प्राप्त किया था, यह तय करना है कि हमें देश को बचाना है, समाज को बचाना, यदि देश का हर नौजवान यह प्रण ले लेगा, उस दिन टुकड़े टुकड़े गैंग देश से बाहर हो जायेगा या जेल की सलाखों के पीछे होगा.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत माता के प्रति समर्पित एक बड़ी भक्तों की टीम पूरे देश के अंदर तैयार हो रही है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंदर वह ताकत है, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग को निकाल करके देश से बाहर फेंक दे या जेल के अंदर भेजने की ताकत रखता है.

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही भारत माता के प्रति समर्पित भाव से काम करने वाले नौजवानों की एक बड़ी टीम खड़ी करने का काम किया है, एबीवीपी का मतलब केवल छात्रों से जुड़ा नहीं है, समाज के सभी समस्याओं को लेकर भारत माता को राष्ट्र किस ढंग से मजबूत किया जा सकता है, यदि किसी से सीखना है तो एबीवीपी से सीखना होगा.

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा एबीवीपी के सभी साथियों को इतने बड़े अधिवेशन में मुझे आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट करता हूं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मित्रों को यह विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार पूरे तन-मन से उनके साथ खड़ी है, मैं व्यक्तिगत रूप से स्टूडेंट लीडर रहा हूं, समस्यायों को जानता हूं, नौजवानों की समस्याओं को हल करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this